अजय देवगन और काजोल का बंगला शिवशक्ति किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं लगता ,देखें इनके आलिशान बंगले की एक शानदार झलक

बॉलीवुड  फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी अदाकारा काजोल  ने  बीते 5 अगस्त 2021 को अपना 47 वां जन्मदिन  मनाया है और  अब बॉलीवुड की  बेहद चुलबुली एक्ट्रेस काजोल 47 साल की हो चुकी है और काजोल ने फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड जगत में कदम रखा था  और इसके बाद काजोल ने अपने एक्टिंग करियर में   कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया और काजोल ने अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती सेबॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाने में कामयाब हुई है और आज के समय में काजोल  का नाम बॉलीवुड की सबसे सफल और सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों के लिस्ट में शुमार हो चुका है|

काजोल ने एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी हालांकि भारतीय सिनेमा जगत में काजोल ने अपने बेहतरीन अदाकारी के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है|

वही काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार अजय देवगन के साथ 4 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद 24 फरवरी साल 1999 को शादी रचाई थी और आज यह कपल दो बच्चे   न्यासा और युग के माता-पिता बन चुके हैं और आज काजोल अपने परिवार के साथ बेहद खुशी से अपनी लाइफ एंजॉय कर रही है|

पॉश इलाके में है काजोल का घर

मौजूदा समय में काजोल अपने पति अजय देवगन और अपने दोनों  बच्चों के साथ मुंबई के पॉश इलाके  जुहू में अपने एक बेहद ही आलीशान और खूबसूरत  बंगले में रहती हैं और काजोल के बंगले का नाम शिव शक्ति है|

काजोल और अजय देवगन का यह बंगला अंदर से जितना खूबसूरत नजर आता है बाहर से उतना ही ज्यादा भव्य  है और इनके घर की दीवारों पर वुडन की शानदार कलाकारी की गई है |

काजोल के इस बंगले में जिम, स्विमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स रूम  जैसी तमाम सुख-सुविधाओं की चीजें मौजूद हैं और उनके घर के सभी फर्नीचर सफेद कलर के हैं  और घर के पर्दे लाइट कलर के हैं जोकि इनके घर को सिंपल और लैविश लुक देते हैं|

 

 

काजोल और अजय देवगन के  घर की सीढ़ियां   इनके घर के हॉल एरिया को और भी ज्यादा आलीशान और शानदार  बना देती है और अक्सर ही काजोल अपने घर की सीढ़ियों पर बैठकर अपनी खूबसूरत तस्वीर है सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है|

इस कपल के  बंगले में कुल 4 बेडरूम है जोकि परिवार के सभी सदस्यों के पसंद के मुताबिक  डिजाइन किया गया है |

वही इनके घर के डायनिंग एरिया में ग्लास वर्क किया गया है जो कि बेहद खूबसूरत नजर आता है और घर की फ्लोरिंग से लेकर दीवारों के कलर तक वाइट रखा गया है जो की  इनके घर को बेहद ही रॉयल लुक देता है|

बता दे अजय देवगन और काजोल ने इस बंगले के अलावा हाल ही में जुहू में एक और आलीशान बंगला खरीदा है जिसकी कीमत  60  करोड़  रुपए बताई गई है|

बता दे काजोल और अजय देवगन दोनों ही जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और इतने  पापुलर सेलिब्रिटी होने के बावजूद भी बेहद ही सादगी भरा जिंदगी जीना पसंद करते हैं और इनकी यही सिंपलीसिटी इनके फैंस का मन मोह लेती है| बता दे काजोल और अजय देवगन ने  लंदन में भी एक बेहद खूबसूरत और आलीशान घर खरीदा है जिसकी कीमत तकरीबन  54  करोड़ रुपए बताई जाती है|