आमिर खान की लाड़ली बेटी ने गुपचुप कर ली सगाई, अब सोशल मीडिया पर किया वीडियो शेयर

बॉलीवुड में सुपरस्टार एक्टर्स की तरह ही उनके बच्चे भी काफी मीडिया में छाए रहते हैं। स्टार किड जो भले ही बॉलीवुड से दूर रहते हो लेकिन फिर भी मीडिया लाइम लाइट से वे लोग बच नहीं पाते हैं। इसी तरह इस बार जिस स्टार किड पर चर्चा हो रही हैं।

वह बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं हैं जब इरा मीडिया की सुर्खियों मेें छाई रही हो। लेकिन इस बार इरा जिस कारण से सुर्खियों में आई हैं उससे उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। इरा यूं तो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो से फैंस का दिल जीतती रही हैं। लेकिन जो वीडियो इरा ने हाल ही में शेयर किया हैं।

आमिर खान की बेटी ने कर ली  सगाई

वह उनके फैंस के लिए काफी खास हैं। दरअसल इरा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की हैं। अपने सोशल मीडिया पर इरा ने इस गुडन्यूज को एक वीडियो के जरीए शेयर किया हैं। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। असल में इस वीडियो में इरा के बॉयफ्रेंड नुपुर उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

घुटनों पर बैठकर ककिया प्रपोज

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आमिर खान की लाड़ली बेटी इरा साल 2020 से ही नुपुर को डेट कर रही हैं। आपको बता दें कि नुपुर एक फिटनेस ट्रेनर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा हैं। हालांकि नुपुर ने इस वीडियो में इरा को एक शो में प्रपोज किया है।

वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि वह गर्लफ्रेंड इरा की तरफ चलकर आ रहे हैं। नूपुर इरा को रिंग पहनाते हैं। नुपुर घुटनों पर बैठकर इरा को प्रपोज करते हैं। जिसके बाद दोनों ‘यस’ कहते हैं। इरा ने ये खास पल शेयर करते हुए लिखा- पोपाए- उसने हां कहा। इरा- हीही मैंने हां कहा।