जन्मदिन पर वायरल हो रहा है ऐश्वर्या राय के बेटी आराध्या का यह विडियो, सिया राम का भजन गाते आई नजर

बॉलीवुड के बेहद ही मशहूर परिवारों में बच्चन परिवार को काफी ऊँचा स्थान मिला हुआ है| ऐसा इसलिए क्योंकि घर के सभी सदस्यों नें अभिनय के दुनिया में खुद को बखूबी साबित किया है| जहाँ एक तरफ अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक माना जाता है वहीँ जया बच्चन नें भी कई फ़िल्में की हैं| बहु ऐश्वर्या को भी किसी पहचान की जरूरत नही है और बेटे अभिषेक बच्चन भी फ़िल्मी दुनिया के साथ वेब सीरीज में अपना करियर बना रहे हैं| और इनके परिवार की एक और प्यारी सदस्य हैं अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी जिनका नाम आराध्या है| और हमारी आज की यह पोस्ट भी आराध्या से ही जुडी हुई है|

दरअसल अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या अब 9 सालों की हो चुकी है और आज ही के दिन वो अपना जन्मदिन मना रही हैं| ऐसे में पूरा बच्चन परिवार एक बारे फिर से लाइमलाइट में आ गया है| बच्चन परिवार के सभी सदस्यों नें बेटी आराध्या को अपने अपने तरीके से जन्मदिन की बधाइयां दी हैं| और दादी जया को छोड़कर सभी नें अपने अपने सोशल मीडिया पर भी बेटी आराध्या को विश किया है|

ऐसे में आराध्या के दादाजी यानि के अमिताभ भी इसमें पीछे नही रहे और इन्होने एक अनोखे अंदाज़ में अपनी पोती को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं| अमिताभ जी नें अपनी पोती आराध्या की अब तक की 9 तस्वीरें लेकरउनका कोलाज़ बनाया है और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है| और अमिताभ का यह तरीका लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है|

वहीँ पिता अभिषेक नें भी बेटी आराध्या को बर्थडे विश किया है| आराध्या की एक तस्वीर के साथ अभिषेक नें अपनी विशेज लिखी हैं| वहीँ इनके माम चाहने वालों नें भी आराध्या को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं| आराध्या का जन्मदिन आज सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर टॉपिक बना हुआ है और अभी कुछ वक्त पहले ही आया आराध्या का एक video भी तेजी से वायरल हो रहा है|

आराध्या के वायरल हो रहे इस विडियो की बात करें तो इसमें वो गाना गाते हुए डांस करती नजर आ रही हैं| आराध्या इस विडियो में सिया राम की भक्ति में सराबोर बिल्कुल एथनिक लुक में नजर आ ही है जो दर्शकों को ख़ासा पसंद आ रहा है और लोग इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं|

पर अन्य सालों के मुकाबले यह साल आराध्या के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में कम रौनक ला पाया क्योंकि देश में कोरोना के हालातों को ध्यान में ढ़कते हुए बच्चन परिवार में किसी बी तरह की बड़ी पार्टी को नही रखा गया| खबरों के अनुसार ऐसा बताया गया है के बेटी के बर्थडे को इस साल सादगी से मनाने का फैसला अभिषेक और ऐश्वर्या का रहा जिसपर अमिताभ नें भी हां में अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की थी| हालाँकि आराध्या परिवार के लोगों के बीच ही आज केक कटेंगी|

देखें Video :

अगर अन्य सालों की बात करें तो आराध्या के जन्मदिन पर तमाम स्टारकिड्स शामिल होते थे और आराध्या के जन्मदिन पर एक ग्रैंड पार्टी भी रखी जाती थी|

इसमें आराध्या अपने स्कूल के दोस्तों को भी शामिल करती थी और खूब एन्जॉय भी करती थीं|