इतने करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं Abhishek Bachchan, इन महंगी गाड़ियों की करते हैं सवारी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को भला कौन नहीं जानता। यह इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेस्ट बाप-बेटे की जोड़ी मानी जाती है। भले ही अभिषेक बच्चन ने अपने पिता की तरह सफलता हासिल ना की हो परंतु उन्होंने जो भी फिल्में की हैं। वह यादगार रही हैं। 5 फरवरी 1976 में मुंबई में जन्मे अभिषेक बच्चन 46 साल के हो चुके हैं। बीते दिन उन्होंने अपना सबसे खास दिन सेलिब्रेट किया।

भले ही अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन और उनकी मां जया बच्चन फिल्मी दुनिया से हों परंतु इसके बावजूद भी अभिषेक बच्चन ने अपने खुद के दम पर अपना करियर खड़ा किया है। आज अभिषेक बच्चन के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है, जो भी उन्होंने हासिल किया है खुद की मेहनत से किया है। आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति कितनी है इसके बारे में बताने वाले हैं।

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म “रिफ्यूजी” से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन लोगों ने अभिषेक बच्चन को काफी प्यार दिया था।

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और यह अपनी प्यारी बेटी आराध्या और अपनी पत्नी व अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अभिषेक बच्चन ने अपनी मम्मी-पापा की प्रॉपर्टी से अलग अपनी मेहनत और कमाई से खुद की प्रॉपर्टी बनाई है। अभिषेक फिल्मों के अलावा स्पोर्ट्स में भी सक्रिय हैं।

अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल हो चुके हैं और उन्होंने इन 20 सालों में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को बेहद प्रभावित किया है। अभिषेक बच्चन ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। जूनियर बी ने अपनी खुद की मेहनत और कमाई से करोड़ों रुपए की संपत्ति खड़ी कर दी है।

CAknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ करीब 28 मिलियन डॉलर है। अगर हम यह भारतीय मुद्रा में देखें तो करीब 203 करोड़ रुपए होती है। अभिषेक बच्चन सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करते बल्कि प्रोडक्शन भी देखते हैं। अभिषेक बच्चन की एक महीने की कमाई 2 करोड़ रुपए और सालाना की कमाई की बात करें तो वह 24 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कमा लेते हैं। यह आंकड़े 2022 की है।

अभिषेक बच्चन की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और विज्ञापन हैं। हालांकि, यह भी सच है कि अभिषेक बच्चन को बहुत ज्यादा फिल्में नहीं मिलती हैं या फिर वह उस तादाद में फिल्मों में नहीं दिखते हैं। करीब 20 सालों से इंडस्ट्री में रहने के बाद भी उनके खाते में फिल्मों की संख्या बहुत कम ही है।

अभिषेक बच्चन महंगी महंगी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं। अभिषेक बच्चन के पास लग्जरी कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। इन कारों में ऑडी ए8एल, मर्सिडीज बेंज एसएल350डी, मर्सिडीज बेंज एएमजी, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी जैसी और भी कई महंगी महंगी गाड़ियां हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की बड़ी बहन भी है जिसका नाम श्वेता नंदा है। अभिषेक बच्चन की शुरुआती पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्कूल और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से हुई। इसके बाद मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार, दिल्ली और एगलोन कॉलेज, स्विटजरलैंड से भी उन्होंने पढ़ाई की। फिल्म ‘रिफ्यूजी” से उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसमें उनके अभिनय को सराहा गया।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। शादी के बाद इन दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन है। अपने परिवार से अभिषेक बच्चन बहुत प्यार करते हैं और वह अक्सर अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं।