अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी देकर किया था प्रपोज, अभिनेता ने बताया क्यों करना पड़ा ऐसा

अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है। ऐश्वर्या राय “मिस वर्ल्ड” रह चुकी हैं और उनकी खूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपने काम से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। दोनों की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेसफुल रही है, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही अच्छी है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के प्यार के चर्चे आज भी मीडिया में खूब होते हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी फिल्म के सेट से शुरू हुई थी और फिर हमेशा के लिए दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को 15 साल से अधिक हो चुके हैं परंतु आज भी इन दोनों के बीच बहुत प्यार देखने को मिलता है।

वहीं फैंस को भी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बहुत पसंद आती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी जरूर होगी कि अभिषेक बच्चन ने नकली अंगूठी के साथ ऐश्वर्या राय को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसका खुलासा अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी से किया प्रपोज

आप सभी लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि अभिषेक बच्चन ने जब ऐश्वर्या राय को अपने दिल की बात कही थी, तो वह नकली अंगूठी लेकर गए थे। जी हां, अभिषेक बच्चन ने इसका खुलासा खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था और उन्होंने यह भी बताया था कि उनको ऐसा क्यों करना पड़ा।

दरअसल, उस समय अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय फिल्म “गुरु” की शूटिंग कर रहे थे। दोनों ही स्टार शूटिंग में बहुत ज्यादा बिजी थे, जिसके चलते अभिषेक बच्चन को अंगूठी करने खरीदने का बिल्कुल भी समय नहीं मिल पाया था।

अभिषेक बच्चन ने इसी कारण से शूटिंग के लिए इस्तेमाल हो रही नकली रिंग देकर ही ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिषेक बच्चन ने टोरंटो में फिल्म के प्रीमियर के बाद अपने होटल रूम की बालकोनी में ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था।

कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं अभिषेक-ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय और अभिषेक की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। फिल्म “ढाई अक्षर प्रेम के” सेट पर ऐश्वर्या-अभिषेक की पहली बार मुलाकात हुई थी। उससे पहले भी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की मुलाकात फिल्म “और प्यार हो गया” के सेट पर हुई थी लेकिन उस वक्त ऐश्वर्या अभिनेता बॉबी देओल के साथ काम कर रहीं थीं।

इसके बाद उन्होंने दूसरी फिल्म “कुछ ना कहो” में साथ काम किया था। उस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। साल 2005 में ऐश्वर्या ने फिल्म “बंटी और बबली” में एक आइटम सॉन्ग किया। इस गाने की शूटिंग के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे थे। इसके बाद उमराव जान, गुरु और धूम 2 जैसी कई फिल्मों में यह दोनों साथ नजर आए।

साल 2007 में की थी शादी

आपको बता दें कि 14 जनवरी 2007 को अभिषेक बच्चन के मुंबई स्थित बंगले जलसा में दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के 3 महीने बाद यानी 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी रचाई। ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से 3 साल बड़ी हैं।

शादी के 4 साल बाद ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ ही उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी खूब चर्चा में रहती हैं।