ऐश्वर्या राय को पाने के लिए अभिषेक नें दिया था इस एक्ट्रेस को धोखा, आज भी दुनिया से छिपी है इनकी लव स्टोरी

आज बॉलीवुड की अगर कुछ प्रमुख जोड़ियों की चर्चा होती है तो यह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की जोड़ी के बिना अधूरी मानी जाती है| एक दुसरे की रेस्पेक्ट और बेंइंतेहा मोहब्बत के साथ इनकी जोड़ी में कमाल की अंडरस्टैंडिंग भी है| जहाँ एक तह अभिषेक को ऐश्वर्या जैसी प्यार करने वाली पत्नी मिली वहीँ दूसरी तरफ मिस वर्ल्ड एही ऐश्वर्या के लिए भी बच्चन परिवार की बहु बनना एक सौभाग्य ही रहा|

अगर बात करें प्रे वेडिंग अफेयर्स की तो हम ऐश्वर्या का नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारों संग जोड़ा गया पर अंत में इन्होने बच्चन परिवार की बहु बनने का फैसला लिया और अभिषेक बच्चन संग शादी की| वहीँ अभिषेक बच्चन की लाइफ में भी कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स का नाम आया| इनमे करिश्मा कपूर और रानी मुख़र्जी जैसे बड़े नाम शामिल रहे| हालाँकि एक और ऐसी ही प्रेम कहानी अभिषेक की जिंदगी का हिस्सा रही जिसका ऐश्वर्या की खातिर अभिषेक नें अंत कर दिया|

बता दें के ये कोई और नही बल्कि साल 1998 मे हुई मिस इंडिया की टॉप 5 में नजर आई मॉडल और एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा रही| पर बता दें के अभिषेक और दीपानिता काफी नजदीक आ चुके थे पर अभिषेक नें ऐश्वर्या की खातिर इनसे रिश्ता तोड़ लिया| बता दें के दीपानिता संग अभिषेक की पहली मुलाकात सोनाली बेंद्रे की वजह से हुई थी जो के एक तरह से उनकी मुहबोली भाभी लगती थीं|

खबरों की माने तो पहले अभिषेक नें ही दीपानिता की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था| और लोगों का टी इन्हें लेकर यह भी कहना है के सादगी, खूबसूरती और इमानदारी जैसी खूबियाँ दीपानिता में एक साथ देखकर अभिषेक उनकी तरफ काफी आकर्षित हुए थे और उन्होंने ही दीपानिता को इम्प्रेस भी करने की कोशिश की थी| पर अगर कुछ अन्य खबरों की माने तो दीपानिता एक क्राइम फाइटर परिवार से ताल्लुख रखती थीं जो कभी भी एक एक्टर संग रिश्ते के लिए राज़ी नही थे|

हालाँकि अभिषेक की तरफ दीपानिता काफी आकर्षित हुईं क्योंकि उन्हें भी अभिषेक जैसी चार्मिंग पर्सनालिटी वाले मित्र की तलाश थी| और फिर तकरीबन 10 महीनों तक इन्होने एक दुसरे को डेट भी किया| और ऐसा भी कहा जाता है के दीपानिताको उनकी कई फ्रेंड्स द्वारा चेताया गया था के अभिषेक उन्हें चीट कर रहे हैं| उन दिनों एक्ट्रेस बिपाशा भी दीपानिता की रूममेट हुआ करती थीं जिन्होंने खुद दीपानिता को कई बार समझाया था पर कभी भी इन्होने ऐसी बातों पर ध्यान नही दिया|

दीपानिता को झटका तब लगा जब उन्होंने अभिषेक को 5 फरवरी की रात जन्मदिन मनाते ग्रैंड पार्टी में देखा जिसमे गेस्ट के तौर पर ऐश्वर्या राय पहुंची थीं| इतना ही नही बल्कि पहले दीपानिता नें अभिषेक का जन्मदिन मनाने का plan किया था जिसे खुद अभिषेक नें ही ताला था और यह कहा था के वो एक शूटिंग में व्यस्त हैं| इतना ही नही अभिषेक ने यह भी कहा था के उनके पिता अमिताभ की तबियत भी गडबड है|

इस सब के बाद दीपानिता को इस बात का यकीन हुआ के उन्हें अभिषेक नें चीट किया है और इसके बाद अपने एक फ्रेंड के सामने उन्होंने यह भी बताया के अभिषेक नें उन्हें अपनी पार्टी में भी खुद नही बुलाया था| पर आज दीपानिता भी अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुकी हैं और साल 2008 में ही उन्होंने भी शादी कर ली थी|