गरुड़ पुराण: ये चीज़ें होती हैं बेहद शुभ और पवित्र, देखने भर से ही जीवन में मिलने लगते हैं शुभ फल

अक्सर देखा गया है कि इंसान अपनी जिंदगी को बेहतर से बेहतर बनाने की हर संभव कोशिश करता है परंतु ना चाहते हुए भी जीवन में कोई ना कोई परेशानी खड़ी रहती है। आखिर जीवन को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है इसके तरीके गरुड़ पुराण में बताए गए हैं।

गरुड़ महापुराण को 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। इसमें बताई गई बातें सिर्फ मनुष्य और उसके बाद आत्मा के सफर तक ही नहीं बल्कि इसमें जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में भी बताया गया है।

गरुण पुराण में कुछ ऐसे कामों के विषय में बताया गया है, जिनको अगर व्यक्ति करता है तो इससे वह अपने मौजूदा जीवन को खुशहाल बना सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे पुण्य लाभ की भी प्राप्ति होती हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गरुड़ पुराण में बताई गई ऐसी 7 चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें देखने मात्र से ही व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं बल्कि इन चीजों को देखने भर से ही व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल मिलने लगता है।

यह चीजें मानी गई हैं बेहद शुभ

गाय का दूध

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग गाय की पूजा करते हैं। गाय के दूध को अमृत के समान बताया जाता है। अगर हम गरुड़ पुराण के अनुसार देखें तो इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर गाय का दूध व्यक्ति देखता है, तो उतने में ही उसे बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है।

गोधूली

गरुड़ पुराण के अनुसार, गोधूली देखना बहुत शुभ माना जाता है। दरअसल, गाय जब खुरों से जमीन को खुरचती है और उससे जो धूल निकलती है उसे ही गोधूली कहा जाता है। अगर आप इसे देखते हैं तो यह बहुत शुभ माना गया है। अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और उस समय के दौरान आपको ऐसा देखने को मिल जाता है तो इससे आपको अपने कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

गौशाला

गरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि गौशाला देखने से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती हैं। आपको बता दें कि गौशाला बनवाना, गायों की सेवा करना, गौशाला के लिए दान करना भी बहुत शुभ होता है।

गोबर

गाय का गोबर बहुत शुभ माना जाता है। इसी वजह से कोई भी मांगलिक कार्य या पूजा-पाठ में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर के दरवाजे के सामने गाय गोबर कर जाए तो यह सुख-समृद्धि आने का संकेत देता है। वहीँ गोबर देखना भी बहुत पुण्य फलदायक माना जाता है।

गोमूत्र

ऐसा बताया जाता है कि गोमूत्र में कई औषधीय गुण होते हैं। इसी वजह से कई औषधियों में गोमूत्र का इस्तेमाल किया जाता है। गरुड़ पुराण में भी इसे बहुत पवित्र बताया गया है और गोमूत्र देखने मात्र से ही पुण्य फल मिलने का भी जिक्र किया गया है।

गोखुर

शास्त्रों और पुराणों में गाय के पैरों को तीर्थ का दर्जा दिया गया है। इसी वजह से गाय के पैर छुए जाते हैं। गाय के खुरों के दर्शन करने से ही बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है।

खेती

गरुड़ पुराण के अनुसार खेतों में पकी हुई फसल देखना बहुत पुण्य देता है। इतना ही नहीं बल्कि मन को सुकून की प्राप्ति भी होती हैं।