शिवपुराण: इन 7 में से एक भी न करें पाप अन्यथा माफ नहीं करेंगे महाकाल, देंगे कठोर दंड

मनुष्य के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐसा बताया जाता है कि अगर व्यक्ति सही मार्ग पर चलता है तो उसका जीवन हमेशा सुखी बना रहता है। हिंदू धर्म में कुछ पुराण, शास्त्र और ग्रंथ हैं, जो व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन्हीं में से एक शिवपुराण है। शिव पुराण में ऐसी बहुत सी बातों का जिक्र किया गया है जिन पर व्यक्ति अगर ध्यान देता है तो वह अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है।

शिवपुराण अच्छे-बुरे और सत्य-असत्य के बारे में हमारा मार्गदर्शन करता है। इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि भगवान शिव जी कब सबसे ज्यादा क्रोधित हो जाते हैं। शिव पुराण के अनुसार इस दुनिया में ऐसे 7 घोर पाप हैं जिनको अगर व्यक्ति करता है तो उससे महादेव अत्यधिक क्रोधित हो जाते हैं और उन लोगों को उनके द्वारा किए गए पाप का कठोर दंड देते हैं।

अगर व्यक्ति इन 7 में से कोई भी एक पाप करता है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं, कामकाज में सफलता नहीं मिलती है। तो चलिए जानते हैं आखिर यह 7 आप कौन से हैं।

बुरी सोच रखने वाले

शिवपुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिन लोगों की बुरी सोच होते हैं, उनको महाकाल सजा अवश्य देते हैं। अगर कोई व्यक्ति बुरी सोच रखता है तो वह पाप का भागी बन जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप किसी के बारे में भूलकर भी बुरा ना सोचें। आप किसी के प्रति मन में गलत विचार ना लाएं और ना ही बुरा करने की सोचें अन्यथा इसकी वजह से आपको अपने जीवन में दुखों का सामना करना पड़ सकता है।

पैसो से जुड़ी हुई धोखेबाजी

अगर कोई व्यक्ति पैसों की धोखेबाजी करता है। अगर दूसरों की संपत्ति को लुटने के बारे में सोचता है तो यह पाप माना जाता है। ऐसे लोगों को महादेव दंड जरूर देते हैं। इसी वजह से आप अपने जीवन में इस तरह की गलती मत कीजिए। किसी के साथ भी पैसो की धोखेबाजी भूलकर भी ना करें क्योंकि पैसों की धोखेबाजी करना पाप के समान ही माना गया है।

गर्भवती महिला के साथ ऐसा व्यवहार करना

शिव पुराण के अनुसार, यदि कोई गर्भवती महिला के साथ गलत व्यवहार करता है या फिर उनका अपमान करता है तो यह पाप माना जाता है। ऐसे लोगों को नर्क में जगह मिलती है और जीवन दुखों में ही व्यतीत होता है। भले ही आपकी पत्नी ही क्यों ना हो, कभी भी किसी भी महिला को बुरा-भला ना बोलें। अगर गर्भवती महिला से बुरा-भला बोला जाए तो इसके कारण बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है और जो व्यक्ति ऐसा करेगा, उसको महाकाल कठोर सजा देते हैं।

धर्म के विरुद्ध कार्य करना

शिव पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति धर्म के खिलाफ बोलता है, वह पाप का भागी बनता है। ऐसे लोगों को महाकाल दंड देते हैं इसलिए भूलकर भी धर्म के बारे में कुछ भी गलत ना बोले। इस तरह के कामों से आपको दूर रहना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से आपको नर्क में जगह मिलेगी।

झूठी अफवाह फैलाना

अगर कोई जानबूझकर किसी व्यक्ति के बारे में झूठी अफवाह फैलाता है तो महाकाल उस व्यक्ति को दंड देते हैं। शिवपुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि झूठ बोलना और अफवाह फैलाना छल की श्रेणी में आता है। जो लोग अन्य लोगों को बदनाम करने का प्रयत्न करते हैं, झूठी अफवाह फैलाते हैं या फिर झूठ बोलते हैं उनको महाकाल सजा जरूर देते हैं।

अपमान करना

अगर कोई व्यक्ति अपने माता-पिता, घर की लक्ष्मी, गुरु, पूर्वजों या फिर घर के किसी सदस्य का अपमान करता है या फिर उन्हें गलत बोलता है तो इसकी वजह से महाकाल नाराज हो जाते हैं और उस व्यक्ति को कठोर दंड देते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में हमेशा दुखी रहते हैं।

शादी तोड़ने की कोशिश करना

शिव पुराण के अनुसार, अगर कोई किसी की शादी तुड़वाने की कोशिश करता है तो यह पाप माना जाता है। शादी तुड़वाने वाले लोगों को महाकाल स्वयं दंड देते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में एक के बाद एक कष्ट उत्पन्न होने लगते हैं। इसी वजह से कभी भी पति-पत्नी के रिश्ते के बीच में नहीं आना चाहिए। किसी की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करना पाप के समान होता है।