सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये चीजें, पूरा दिन हो सकता है खराब, बनते हुए भी बिगड़ जाएंगे काम

अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है परंतु अगर सुबह उठते ही कुछ गलत नजर आ जाए, तो इससे पूरा दिन ही खराब हो जाता है। कई बार जब कभी कुछ काम खराब हो जाए, तो यह भी कहते सुना होगा कि सुबह किसका चेहरा देखकर उठे थे? इसके अलावा आप लोगों ने यह भी सुना होगा कि सुबह उठते समय अच्छी चीजें देखना चाहिए, जिससे आपका पूरा दिन अच्छा व्यतीत हो।

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई बार व्यक्ति उठते ही ऐसी चीजों को देख लेता है, जिससे उसका दिन खराब हो जाता है। दिन भर उसके साथ कुछ ना कुछ बुरा होता रहता है। लोग अधिक मेहनत करते हैं परंतु इसके बावजूद भी उनको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त नहीं हो पाता है या फिर उनके बनते बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।

दरअसल, इसके पीछे का सबसे मुख्य कारण आपके द्वारा सुबह उठते ही ऐसी चीजें देख लेना है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वास्तु शास्त्र में ऐसी कौन सी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए? इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

आईना

बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी आदत होती है कि सुबह उठते ही वह आईने में अपना चेहरा देखते परंतु ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही सबसे पहले आईने में अपना चेहरा नहीं देखना चाहिए क्योंकि सुबह के समय हमारे शरीर में नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा होती है जो हमारे चेहरे के द्वारा बाहर निकल जाती है। अगर सुबह उठते ही आईना देखते हैं, तो इसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा दोबारा अंदर प्रवेश कर जाती है। इसी वजह से सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को धोना चाहिए। इसके बाद ही आईना देखना चाहिए।

गंदे बर्तन देखना

वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि रात के समय भोजन करने के पश्चात गंदे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए बल्कि रात में ही बर्तन साफ कर देना चाहिए। अगर रात को किचन में गंदे बर्तन छोड़ा जाए तो इससे दरिद्रता बढ़ती है। उसी तरह अगर आप सुबह उठकर गंदे बर्तनों को साफ करते हैं, तो शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी वजह से धन की देवी माता लक्ष्मी जी भी रुष्ट हो जाती हैं। इसी वजह से आप हमेशा सोने से पहले रात को बर्तनों को धोने के साथ ही किचन को भी साफ जरूर कीजिए।

बंद घड़ी देखना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी घर के अंदर बंद घड़ी नहीं लगाना चाहिए। अगर आप सुबह उठकर बंद घड़ी देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका बुरा समय शुरू हो गया है। इसीलिए कभी भी सुबह उठते ही बंद घड़ी को ना देखें। अगर घर में कोई घड़ी खराब है या फिर बंद पड़ी हुई है, तो उसको ठीक जरूर करा लें।

आक्रामक पशु-पक्षियों की तस्वीर देखना

सुबह उठते ही आक्रामक पशु-पक्षियों की फोटो नहीं देखना चाहिए, वास्तु शास्त्र के अनुसार यह ठीक नहीं बताया गया है क्योंकि सुबह सुबह इसे देखने से दिन भर आप किसी न किसी वाद विवाद में उलझे रहते हैं। इसी वजह से घर में कभी भी इस तरह की तस्वीरें भी नहीं लगाना चाहिए।