वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह सवेरे नहीं करने चाहिए ऐसे काम अन्यथा मिलते हैं अशुभ परिणाम

इस संसार में हर किसी मनुष्य के जीवन की परिस्थितियां बदलती रहती हैं। ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जिसका जीवन एक समान व्यतीत हो। हर इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य कुछ कार्य करता है परंतु बनता-बनता काम भी बिगड़ जाता है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी काम होते हैं जिनके पूरे होने की कोई गारंटी नहीं होती है, लेकिन ऐन मौके पर वह कार्य बिगड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में मनुष्य को समझ में भी नहीं आता कि आखिर उसके साथ ऐसा क्यों हो रहा है? आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सुबह सवेरे की कुछ हमारी आदतें इसके पीछे की कई बार जिम्मेदार हो सकती हैं।

जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिनको सुबह सवेरे भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन कामों को करने से मनुष्य को अशुभ परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं सुबह सवेरे कौन से काम नहीं करने चाहिए।

सुबह-सवेरे जूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह सवेरे जूठे बर्तन देखना शुभ नहीं माना जाता है। अगर ऐसा किया जाए तो इससे पूरा दिन खराब हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति सुबह सवेरे जूठे बर्तन देखता है तो उसको विशेष कार्यों की योजनाओं में सफलता नहीं मिल पाती है। कार्य अधूरे रह जाते हैं। इसलिए रात के समय भोजन करने के बाद जूठे बर्तन ना रखें, उसको धोकर उसकी जगह पर रख दीजिए ताकि सुबह आपकी नजर उन पर ना जाए।

सुबह-सवेरे उठते ही आईना ना देखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह सवेरे मनुष्य को आईना नहीं देखना चाहिए। ऐसा बताया जाता है कि अगर सुबह आईना देखा जाए तो इससे पूरे दिन मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि मनुष्य के बनते बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं इसके अतिरिक्त आप अपने घर में वन्यजीवों की तस्वीर सुबह के समय उठते ही देख ना देखें। इसकी वजह से भी दिन खराब होता है। इसके साथ ही घर-परिवार में भी विवाद होने की संभावना रहती है।

सुबह-सवेरे उठकर अपनी या किसी और की परछाई नहीं देखनी चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि मनुष्य को सुबह सवेरे उठकर कभी भी अपनी या फिर किसी और व्यक्ति की परछाई नहीं देखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर मनुष्य ऐसा करता है तो इसकी वजह से पूरा दिन निराशाजनक व्यतीत होता है। हर काम में निराशा हाथ लगती है। व्यक्ति पूरे दिन काफी परेशान रहता है। इतना ही नहीं बल्कि मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है।

उपरोक्त आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिनको सुबह-सवेरे नहीं करने चाहिए अन्यथा इसकी वजह से आपको अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। आप सुबह-सुबह ऐसे कार्य करें जिससे मन में सकारात्मकता बनी रहे। आप सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों को देखें और इष्टदेव का ध्यान करें। ऐसा करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप सुबह-सुबह नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आदि की तस्वीरें देख सकते हैं।