इस अभिनेता को पहली ही फिल्म से मिल गया था फिल्मफेयर अवॉर्ड पर एक गलती ने किया करियर बर्बाद

बॉलीवुड स्टार्स अपने अभिनय और स्टाइल के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इसके अलावा वो कई बयानों और बातों के चलते विवादों का भी हिस्सा बने रहते हैं। इन विवादों के चलते तो कई सितारों का फिल्मी करियर तक बर्बाद हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताएंगे जिसने अपनी पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन बाद में फिल्म इंडस्ट्री से हमेशा के लिए दूर हो गए। बता दें कि ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि शाइनी आहूजा हैं।

मिल चुका है फिल्मफेयर अवॉर्ड

अभिनेता शाइनी आहूजा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। खास बात तो यह है कि पहली ही फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से शाइनी बॉलीवुड इंडस्ट्री में पॉपुलर हो गए थे। अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

हिट फिल्मों में किया काम

इसके बाद शाइनी ने कई हिट फिल्मों में काम किया। साल 2006 में उन्होंने फिल्म गैंगस्टर में काम किया। इस फिल्म से उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली। इसी साल वो फिल्म फना और वो लम्हें में नजर आए। वह तेजी से आसमान की बुलंदिया छू रहे थे। उन्हें कई अच्छी फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे थे। साल 2007 में उन्होंने फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो और भूल भुलैया में काम किया। भूल भुलैया में उन्होंने एक्ट्रेस विद्या बालन के ऑनस्क्रीन पति और अक्षय कुमार के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने खोया-खोया चांद में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। इस फिल्म के लिए उन्हें ‘कलाकार अवॉर्ड’ मिला था।

फिर बर्बाद हो गया करियर

शाइनी आहूजा की जिंदगी में उस वक्त काले बादल छा गए जब उन्हीं की नौकरानी ने उनपर दुष्कर्म के आरोप लगाए। जी हां, साल 2009 में शाइनी पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को सुनकर हर कोई दंग रह गया था। इस मामले ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी थी। इस केस में शाइनी आहूजा को 7 साल की सजा सुनाई गई। हालांकि 2011 में वो बेल पर रिहा हो गए। लेकिन इन आरोपों ने शाइनी की जिंदगी बर्बाद कर दी थी। जिसके बाद वो खुद फिल्म इंडस्ट्री से धीरे-धीरे दूर होते चले गए। लेकिन साल 2012 में उन्होंने फिल्म घोस्ट के साथ फिर से वापसी की। लेकिन उनकी फिल्म को दर्शकों ने खास प्रतीक्रिया नहीं दी।

वापसी के बाद नहीं चला नाम

फिल्म इंडस्ट्री से करीब 2 साल तक दूर रहने के बाद शाइनी आहूजा लाइमलाइट से पूरी तरह से दूर हो गए। लेकिन साल 2015 में उन्होंने एक बार फिर वापसी की। वो निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म वेलमक बैक में दिखाई दिए। लेकिन यह किरदार इतना छोटा था कि शाइनी लोगों का ध्यान अपनी तरफ नहीं खींच सके। अभी उनके पास कोई फिल्म नहीं है और वो काम की तलाश कर रहे हैं। फिल्मी करियर से हटकर बात करें तो शाइनी आहूजा ने साल 2007 में अनुपमा आहूजा से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आर्शिया आहूजा है।

बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही दिलचस्प खबरें जानने के लिए नमन भारत के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।