खुद से आधी उम्र की लड़कियों पर दिल हार बैठे थे ये एक्टर्स ,किसी ने रचा ली शादी तो कोई बना बिना शादी के ही बाप

बॉलीवुड से अक्सर ही सितारों से जुडी खबरें आती रहती हैं जिनमे कई खबरें इनकी प्रोफेशनल जिंदगी से जुडी होती हैं तो वहीँ दूसरी तरफ कई खबरें इनकी नीजी जिंदगी से जुडी भी होती है| साथ ही सितारों के रिलेशनशिप्स के चर्चे भी काफी अधिक देखने को मिलते हैं| ऐसे में हम आपको अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये कुछ ऐसे फिल्म जगत के सितारों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने पहली शादी से तलाक लेने के बाद खुद से बेहद हम उम्र की लडकियों को डेट किया| तो चलिए हम आपको एक एक बताते हैं आखिर कौन कौन से सितारे हमारी इस सूची में शामिल है…

कबीर बेदी

पहला नाम कबीर बेदी का है जिन्होंने एक दो नही बल्कि 4 बार शादी की है| कबीर बेदी नें अपनी 70 की उम्र में 45 वर्षीय परवीन दोसांझ संग शादी रचाई थी जिनसे इनकी एक बेटी भी हुई है| इनकी बेटी का नाम पूजा है जो के अभी 4 सालों की है| बता दें के कबीर बेदी कुछ ऐसे अभिनेताओं में भी है जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी अधिक सुर्ख़ियों में रहे है|

मिलिंद सोमन

अभी हाल ही में अभिनेता मिलिंद सोमन की शादी की खबरें सामने आई थी जिनके बाद काफी अधिक विवादों की स्थिति बन गयी थी| बता दे के मिलिंद सोमन नें खुद की उम्र से लगभग आधी उम्र की अंकिता कांवर संग शादी रचाई थी जो इस सब की मुख्य वजह थी| हालाँकि अब स्थिति फिर सामान्य हो गयी है|

अनुराग कश्यप

बॉलीवुड के बेहद ही मशहूर और जाने माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप की पहली पत्नी का नाम कल्कि कोचलिन जिनसे हुए तलाक के बाद अनुराग खुद से 22 सालों छोटी शुभ्रा शेट्टी संग क्लीव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे| उस वक्त अनुराग की उम्र जहाँ 47 साल थी वहीँ शुभ्रा महज़ 25 सालों की थी|

अरबाज़ खान

बॉलीवुड एक्टर अरबाज़ खान की पहली पत्नी मलाईका अरोड़ा रही थी जिनसे हुए तलाक के बाद अरबाज़ खान नें इटली की एक मॉडल को डेट करना शुरू किया था जिनका नाम जॉर्जिया एंड्रियानी था| बता दें के जॉर्जिया एंड्रियानी जहाँ 29 सालों की है वहीँ अरबाज़ की उम्र 51 साल पहुच चुकी है| साथ ही अगर बात करें अरबाज़ की पहली पत्नी मलाईका की तो वो भी इन दिनों अर्जुन कपूर कोदेत कर रही हैं जिनकी उम्र उनसे काफ कम है|

अर्जुन रामपाल

अभिनेता अर्जुन रामपाल की पहली  पत्नी  का नाम महर था जिनसे हुए तलाक के बाद अर्जुन रामपाल नें गैब्रिएला नाम की एक मॉडल को डेट करना शुरू किया था और फिर लिव इन में भी रहने लगे थे| और इसी लिव इन के दौरान गैब्रिएला अर्जुन के बच्चे की माँ भी बन गयी| अर्जुन और ग्रैबिएला की बात करें तो इनकी उम्र में लगभग 20 सालों का अंतर है|

संजय दत्त

बॉलीवुड के संजू बाबा का नाम भी इस सूची में शामिल है जिन्होंने कुल 3 शादियाँ की है| इनकी आखिरी शादी मान्यता दत्त संग हुई है जो के इनसे उम्र में पूरे 20 सालों छोटी है| पत्नी मान्यता से संजय दो जुड़वाँ बच्चों के पिता भी बने हैं और इनके अलावा पहली पत्नी से भी संजय की एक बेटी थी|