उत्तर भारत की होकर भी इन हसीनाओं का जादू चलता है दक्षिण भारत में,देखें कौन कौन से नाम है शामिल

आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तुलना अगर किसी इंडस्ट्री से की जा सकती है तो शायद दक्षिणी भारत की साउथ फिल्म इंडस्ट्री एक बहुत ही उचित विकल्प साबित हो सकता है| आज देश में बॉलीवुड के साथ साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी लाखों की तादाद में सराहने वाले हैं| ऐसे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने के लिए युवाओं को भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री काफी सही नजर आती है| ऐसे में भारत के दक्षिणी भाग के साथ साथ कई ऐसे बड़े स्टार्स हमारे सामने मौजूद है जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपना बहुत ही तगड़ा नाम बना लिया है|

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो के असल में दक्षिणी भारत से नही बल्कि भारत के अन्य भागों से ताल्लुख रखती हैं|

रकुल प्रीत सिंह

इन दिनों बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन में फंसी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह साउथ के बाद बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू कर चुकी हैं| मूल रूप से दक्षिणी भारत से नही बल्कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह पंजाब की रहने वाली हैं| लेकिन इसमें कोई दो राय नही के दक्षिणी फिल्मों में ये काफी घुल मिल चुकी हैं|

काजल अग्रवाल

अपने हॉट लुक्स और दिलकश अदाकारी से लाखों को अपना दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री काजल अगग्रवल साउथ इंडियन फिल्मों का ही नही बल्कि इंडस्ट्री का भी एक बेहद चर्चित नाम बन चुकी है| लेकिन अगर बात करें असल जिंदगी की तो काजल मुंबई से ताल्लुख रखती हैं|

तमन्ना भाटिया

बहुबली फिल्म से इंडस्ट्री में बहुत ही तगड़ा नाम बनाने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया आज फिल्म जगत का एक बेहद ही चर्चित नाम बन चुकी हैं| हालाँकि ये दक्षिणी भारत से न होकर असल में पंजाब की रहने वाली हैं|

तापसी पन्नू

साउथ की फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी अपनी बिंदास एक्टिंग और लुक्स के लिए बेहद चर्चित अभिनेत्री तापसी पन्नू के आज लाखों की तादाद में चाहने वाले हैं| हालाँकि साउथ इंडिया से न होकर तापसी दिल्ली की रहने वाली हैं|

इलियाना डी क्रूज

साउथ फिल्मों के बाद अपने हॉट लुक्स से बॉलीवुड में भी अपना नाम बनाने वाली अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज असल ज़िन्दगी में गोवा की रहने वाली हैं| हालाँकि इनकी एक्टिंग देख कर यह सब बताना काफी मुश्किल है|

हंसिका मोटवानी

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी आज साउथ सिनेमा का आज एक बेहद जाना माना नाम बन चुकी हैं| लेकिन साउथ की इस बेहद नामी अभिनेत्री की बात करें तो असल में ये दक्षिणी भारत से न होकर ये मुंबई की रहने वाली हैं।

भूमिका चावला

अभिनेत्री भूमिका चावला कोई और नही बल्कि सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से रातोरात फेमस हुई जानी मानी सौत की एक्ट्रेस है| असल ज़िन्दगी की कहें तो भूमिका दिल्ली की रहने वाली हैं|

नम्रता शिरोडकर

मशहूर डायरेक्टर महेश बाबू की पत्नी और खूबसूरत अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर आज साउथ इंडस्ट्री में अपना बहुत ही तगड़ा फैनबेस बना चुकी हैं| हालाँकि असल जिंदगी में ये मूल रूप से मुंबई से ताल्लुख रखती हैं|

चार्मी कौर

चारमी कौर न सिर्फ एक अभिनेत्री बल्कि एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं| अगर बात करें इनकी तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ये अभिनेत्री असल में मुंबई की रहें वाली हैं|