बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस का शादीशुदा होना इनके करियर पर नहीं डाल पाया जरा भी असर ,आज भी कर रही है इंडस्ट्री पर राज

अक्सर ऐसा देखा जाता है के अभिनेता एक उम्र के बाद जब शादी का फैसला ले लेती है तो उनकी शादी के बाद ही उनका फ़िल्मी करियर भी खत्म हो जाता है| ऐसी कई अभिनेत्रियाँ हमारे बीच है जिनमे शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय जैसी कई नामी अभिनेत्रियाँ शामिल हैं जिनके एक्टिंग करियर शादी के बाद खत्म हो गये| पर हम आपको आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपने करियर को कायम रखा और शादी के बाद भी इन्होने कई सारी फ़िल्में की …

करीना कपूर खान

बॉलीवुड में बेबो के नाम से जानी जाने वाली बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस साल 2012 में पटौदी खानदान की बहु बनी थी| इन्होने सैफ अली खान संग शादी की थी और इन्होने अपनी शादी का फैसला तब लिया था जब इनका करियर बिल्कुल पीक पर था| ऐसे में कई फैन्स और लोगों को ऐसा लगने लगा था के अब हमेशा के लिए करीना एक्टिंग और फिल्मों से दूर हो जाने वाली है पर ऐसा कुछ भी नही हुआ|

रानी मुखर्जी

90 के दशक की कुछ सबसे मशहूर और जानी मानी एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस रानी मुख़र्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| रानी की बात करें तो आदित्य चोपड़ा को इन्होने अपने हमसफर के रूप में चुना था जिसके बाद से लम्बे वक्त तक पर्दे दे ये दूर ही रही| पर साल 2014 में फिल्म मर्दानी के जरिये इन्होने कमबैक किया और इसके बाद साल 2018 में एक बार फिर रानी फिल्म हिचकी में नजर आई|

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड ही नही बल्कि हॉलीवुड में भी फ़िल्में करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नें जब निक जोनस संग शादी की थी और फॉरेन शिफ्ट हुई थी तब फैन्स को ऐसा लगा था के शायद अब ये अपनी पर्सनल लाइफ में ढलने वाली है पर हम आपको बता दें के प्रियंका नें शादी के बाद हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट साइन किये हैं|

काजोल

काजोल की बात करें तो साल 1991 में इन्होने अजय देवगन संग शादी रचाई थी| हम आपको बता दे के काजोल नें अपनी इस शादी के बाद कई बड़ी फ़िल्में की है जिनमे ‘वी आर फैमिली’, ‘दिलवाले’, ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ जैसी कई सुपरहिट फ़िल्में शामिल हैं| हालाँकि अब जाकर काजोल लम्बे वक्त से पर्दे से दूरी बनाये हुए हैं|

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड के साथ साथ खेल जगत की भी एक बेहद चर्चाओं में रहने वाली जोड़ी है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है| वहीँ अगर बात करें शादी के बाद अनुष्का के करियर की तो इन्होने शादी के बाद ‘संजू’, ‘परी’, ‘सुई धागा’ और ‘जीरो’ जैसी कई फिल्में की है|

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नें अपने हमसफर के रूप में अभिनेता रणवीर कपूर को चुना है और अपनी इस शादी के बाद अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ , दोनों को ही दीपिका नें बड़ी ख़ूबसूरती से मेन्टेन किया है| और अभी हाल ही में दीपिका को फिल्म छपाक में भी देखा गया था जिसमे अपने रीयलिस्टिक एक्टिंग से इन्होने लाखों दिलों को जीता था|