अपनी ननद की शादी को लेकर एक्ट्रेस दीपिका हैं सबसे ज्यादा एक्साइटेड, खरीदे100 जोड़ी कपड़े

टीवी स्टार दीपिका कक्कड़ केवल टीवी पर ही आदर्श बहु नहीं बल्कि अपनी असल जिंदगी में भी वह एक आदर्श बहु साबित होती हैं। दीपिका को आपने भी सोशल मीडिया के जरीए एक आदर्श बहु के रुप में देखा होगा। इन दिनों दीपिका की इकलौती ननद की शादी की चर्चा खुब जोरों पर हैं। ऐसे में दीपिका अपनी ननद की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।

इसी के चलते उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया हैं। जो कि यह बताता हैं कि वह अपनी ननद की शादी को लेकर कितना ज्यादा खुश है। आपको बता दें कि टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने हाल ही में बताया था कि वे अपनी बहन की शादी में सारे अरमान पूरे करने वाले हैं। जिसके बाद दीपिका को उनकी ननद की शादी की तैयारी करते हुए देखा गया।

ननद के लिए खरीदें 100 जोड़ी कपड़े

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दीपिका कक्कड़ ने सबा की शादी के लिए कपड़े खरीदने शुरू कर दिए हैं। एक खास रिपोर्ट में दावा किया गया हैं कि दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद की शादी के लिए एक साथ 100 जोड़ी कपड़े खरीद डाले हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपना नया व्लॉग शेयर किया था। जिसमें आप भी दीपिका को कपड़ों की शॉपिंग करते हुए देख सकते है। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने अपनी ननद की पसंद के 100 कपड़े ले डाले।

ससुराल से करती हैं सबसे ज्यादा

दीपिका कक्कड़ का ननद को लेकर प्यार देखकर फैंस हैरत में पड़ गए हैं। अपने नए व्लॉग में दीपिका ने अपनी पसंद के कुछ कपड़ों की झलक भी दिखाई है। फैंस दीपिका के इस अंदाज को काफी पसंद करते हैं।

वे अपने परिवार के लोगों को खुश रखना बखुबी जानते हैैं। दीपिका अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर अपने ससुराल के लोगों के साथ पोस्ट करते रहती हैं। फैंस को दीपिका का अपने परिवार के साथ समय बिताना काफी पसंद हैं।