क्या साउथ स्टार थलापति विजय के साथ फिल्म करने जा रही हैं दीपिका पादुकोण?, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दिया हिंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की उन एक्ट्रेसेस में गिनती की जाती है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका आए दिन अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहकर अपने फैंस के साथ कनेक्टिड रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ वीडियोज, फोटोज शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विजय के गाने पर शेयर किया वीडियो-
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें एक्ट्रेस का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। हालांकि इस वीडियो को देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपिका बहुत जल्द साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के साथ प्रोजेक्ट साइन करने वाली हैं। वहीं वीडियो की बात करें तो दीपिका कभी अपनी कॉफी पीते नजर आ रही हैं तो कभी अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
दीपिका की वीडियो में खास बात ये है कि इसके बैकग्राउंड में जो गाना सुनाई दे रहा है वो तमिल के सुपरस्टार विजय की फिल्म मास्टर का है। दीपिका ने अपने नए वीडियो में विजय के हिट ट्रैक को शामिल किया है। इसके साथ ही दीपिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया- ‘बीटीएस का बीटीएस!’
फैंस से दीपिका से की ये मांग-
वहीं दीपिका पादुकोण की इस वीडियो पर एक्ट्रेस के फैंस के साथ-साथ विजय के प्रशंसक भी दिल खोलकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस दीपिका से मांग कर रहे हैं उन्हें एक्टर विजय के साथ काम करना चाहिए। वीडियो पर कमेंट कर एक फैन ने लिखा ‘क्या विजय और दीपिका साथ काम कर सकते हैं?’ वही एक फैन ने लिखा है, ‘मुझे बैकग्राउंड म्यूजिक काफी पसंद आया।’ जानकारी के लिए आपको बता दें कि वाथी कमिंग का म्यूजिक वीडियो इसी साल जनवरी में रिलीज हुआ है।
View this post on Instagram
दीपिका के 55.5 मिलियन फॉलोअर्स-
मालूम हो कि दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर अभी तक 55.5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। जबकि दीपिका खुद 141 लोगों को फॉलो करती हैं। वहीं नए साल के मौके पर दीपिका ने अपने सारे पुराने पोस्ट्स डिलीट कर दिए थे। जिसके बाद उन्होंने अब तक सिर्फ 47 पोस्ट ही शेयर किए हैं।
View this post on Instagram
दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स-
एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो बहुत जल्द दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटन में स्क्रिन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ’83’ में दिखाई देंगी। वहीं दीपिका शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म के लिए शूटिंग करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे। वहीं खबरों की माने तो दीपिका शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘पठान’ में भी नजर आएंगी। कुल मिलाकर दीपिका के पास आने वाले समय में काफी प्रोजेक्ट्स हैं।