उम्र की सीमा भुलाकर इन 6 एक्ट्रेस ने रचाई है शादी, कोई 46 तो कोई 61 साल की उम्र में बनी है दुल्हन

फिल्म या टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज की बात करें तो ऐसी कई ऐसी एक्ट्रेसेज के नाम हमारे बीच मौजूद हैं जिन्होंने शादी क्र अपने करियर को खत्म कर दिया और अब ये पूरी तरह से अपनी नीजी जिंदगी में मशरूफ हो चुकी है| पर कुछ ऐसी भी एक्ट्रेसेज हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं जिन्होंने अपनी मर्जी से शादी का फैसला लिया है और इन्होने उम्र को कभी भी इसका पैमाना नही बनने दिया है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेज से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने काफी अधिक उम्र में आकर शादी का फैसला लिया है और आज ये अपने शादी के रिश्तों में काफी खुश भी है …

नीना गुप्ता

90 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेज की सूची में काफी उपर आने वाली नीना गुप्ता नें 49 सालों की उम्र में शादी का फैसला लिया था| नीना नें अपनी यह शादी साल 2008 में की थी और इनके पति का नाम विवेक मेंहरा है| जानकारी के लिए बता दें के इन्होने बिना शादी के ही एक बेटी को भी जन्म दिया था|

सुहासिनी मुले

टीवी और फिल्मों में बतौर सीनियर एक्ट्रेस नजर आने वाली सुहासिनी मुले नें 61 सालों की उम्र में शादी रचाई थी| साल 2011 में सुहासिनी नें अतुल गुर्तु संग शादी रचाई थी जिसके बाद से ये काफ्गी वक्त तक फिल्मों से भी दूर रही| इनके करियर की कहें तो लगान और जोधा अकबर जैसी प्रमुख फिल्मों में ये नजर आ चुकी है|

मोना सिंह

फिल्मों के साथ साथ सीरिअल्स में भी नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस मोना सिंह नें साल 2019 में शादी रचाई थी| मोना नें अपने हमसफर के रूप में श्याम राजगोपालन को चुना था और शादी के वक्त मोना की उम्र 38 साल थी| अभी आने वाले वक्त में करीना कपूर और आमिर खान संग ये फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी नजर आने वाली है|

कम्या पंजाबी

सूची में अगला नाम एक्ट्रेस कम्या पंजाबी का है जिन्हें ‘बनू मई तेरी दुल्हन’ और ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ जैसे सीरिअल्स में देखा जा चूका है|काम्या की बात करें तो इन्होने 41 साल की उम्र में शलभ डांग संग शादी रचाई है| जानकारी के लिए बता दे के साल 2013 में इनका पहला रिश्ता टूट गया था जिसके बाद बीते साल 2020 में इन्होने यह दूसरी शादी की है|

दिव्या भटनागर

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर नें अपने बॉयफ्रेंड गगन गबरू संग शादी रचाई है| बता दें के इस शादी के वक्त इनकी उम्र 40 के पार थी| वहीँ अगर इस शादी के रिश्ते की बात करें तो दिव्या नें घर के सदस्यों के खिलाफ जाकर यह शादी रचाई है|

युविका चौधरी

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख़ खान के साथ नजर आ चुकी एक्ट्रेस युविका चौधरी नें अपने हमसफर के रूप में अभिनेता प्रिंस नरुला को चुना है| बता दें के इस शादी के दौरान युविका की उम्र 35 साल थी और इन्होने अपनी यह शादी अभी हाल ही में गुजरे साल 2018 में की थी|