हृतिक रोशन संग फिल्मों में काम कर चुकी हैं अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की बहन, खूबसूरती में देती है अपनी बहन को भी मात

टीवी जगत की बात करें तो अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दहिया सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” से घर घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं| इनकी ख़ूबसूरती और एक्टिंग के आज लाखों दीवाने हैं| आज इनके एक्टिंग के चलते ही इन्हें कई बड़े सेरिअल्स के साथ अब फिल्मों के भी ऑफर आने लगे हैं| हालाँकि इनकी तरफ से इप पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है| लेकिन आज की हमारी यह पोस्ट जरा हट के है| आज हम अभिनेत्री दिव्यंका के बारे में नही बल्कि उनकी ही एक बहन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं|

इनकी बहन की बात करें तो ये भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं और इन्होने साथ ही कई फिल्मों में भी अभिनय किया है| दिव्यांका की बहन का नाम कनिका है| ये कनिका कोई और नही बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार हृतिक रोशन के साथ फिल्म “अग्निपथ” में उनके बहन के किरदार में नजर आई अभिनेत्री हैं| इनकी यह डेब्यू फिल्म थी जिसमे के इनके अभिनय को लोगों का ख़ासा प्यार मिला|

बता दें के उस साल फिल्म अग्निपथ लोगों को काफी पसंद आई थी| और क्योंकि फिल्म के पात्रों में ऋतिक रोशन भी शामिल थे| इसलिए फिल्म का हिट होना तो एक तरह से लाजमी था| इस फिल्म में कनिका नें एक स्कूल गर्ल का किरदार निभाया था जो के ऋतिक रोशन की बहन थीं जिसके बाद काफी वक्त तक ये चर्चाओं में बनी रही|

अभिनेत्री कनिका का जन्म भोपाl में हुआ था| और वाही से इन्होने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी की| बचपन से ही एक्टिंग की शौक़ीन रही कनिका का सपना था के वो फिल्मों में अभिनय करें| और अपने इसी फैसले के चलते कनिका मुंबई पहुँच गयी| आज के इस वक्त में यह तो सभी जानते हैं के मुंबई आकर किसी नये के लिए स्टार बनने और एक्टिंग में खुद को साबित करना कितना मुश्किल है|

ऐसे में हम आपको कनिका से जुडी एक बात बताते हैं जिस पर आपका बि यकीन करना मुश्किल होगा| इन्होने मुंबई आकर अपनी पहली फिल्म अग्निपथ के लिए 100-200 नहीं बल्कि पूरे 600 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ा था| इतना ही नही इस फिल्म से अपना ख़ासा नाम बनाने के बाद इन्होने साल 2014 में कई और फ़िल्में भी की| इनमे “ब्वॉय मीट्स गर्ल, नाम की एक तेलुगु और “रंगन” नाम की एक कन्नड़ फिल्म शामिल है|

फिर आखिरकार साल 2015 में इन्हें अभिनेत “अवि” कुमार के साथ तमिल फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला| फिल्म “अग्निपथ” की बात करें तो इसमें आपने कनिका को काफी मासूम लडकी की तरह जाना होगा| लेकिन आज कनिका काफी बदल चुकी हैं| आज ये पहले से काफी बोल्ड और खूबसूरत हो गयी हैं| लेकिन अब वो स्क्रीन पर नजर नही आती है| पर इनके फैन्स को इसका ख़ास असर नही पड़ा क्योंकि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कनिका काफी एक्टिव रहती हैं|

जहा एक तरफ इन्हें फिल्म “अग्निपथ” के बाद किसी और बॉलीवुड फिल्म में अभिनय करते नही देखा गया| वहीँ दूसरी तरफ दक्षिणी भारत के सिनेमा में ये काफी सक्रीय है और कई फिल्मों में अहम किरदार निभाते भी नजर आई हैं| आज इनकी उम्र लगभग 23 की हो चुकी है|

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव कनिका अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं|