बहुत ही छोटी उम्र में हो गए थे अभिनेत्री काजोल के माँ-पापा अलग, जाने फिर कैसे किया अपने सपनों को पूरा

बॉलीवुड बेहद ही फेमस और फ़िल्मी दुनिया की काफी जानी मानी अभिनेत्रिओं में से एक है| फ़िल्मी दुनिया में अपने दमदार एक्टिंग से आज अभिनेत्री काजोल ने फिल्म जगत में आज अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है| उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं| शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐसे नजाने कितने नामी सितारों संग काजोल नें अपने करियर में काम किया है| पर अब जब से इनकी शादी हो गयी है| काजोल अब फिल्मों से थोड़ी दूर नजर आती हैं| लेकिन आज नही इनके लाखों फैन्स हैं जो इन्हें काफी पसंद करते हैं|

अभी बीते दिन 5 अगस्त को अभिनेत्री काजोल का जन्मदिन भी था| ऐसे में उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर उन्हें खूब बधाइयाँ मिली थी| बता दें के इनका जन्म साल 1974 में मुंबई में ही हुआ था। अभी की कहें तो काजोल की उम्र 46 साल है। बॉलीवुड की माँ मशहूर अभिनेत्री तनुजा है और पिता का नाम सोमू मुख़र्जी है जो के जाने माने फिल्म मेकर हैं| ऐसे में काजोल का बैकग्राउंड ही लगभग फिल्मों की दुनिया का रहा है|

.

माँ तनूजा और मासी नूतन से ही प्रेरित होकर पहली बार उनका एक्टिंग का मन बना था| और फिर तो जो आज काजोल हैं सबके सामने हैं| जैसा के हमने आपको पहले ही बताया के काजोल का जन्मदिन 5 अगस्त को था| ऐसे में आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको काजोल की ही बचपन की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं| बता दें के काजोल के माँ पापा तभी अलग हो गये थे जब वो बहुत छोटी थीं|

अभी कुछ ही सालों पहले उनके पिता सोमू का निधन भी हो गया था| जिसके बाद वो अपनी माँ और बहन संग अकेली ही है| काजोल की माँ तनुजा भी पिछले महीने बीमार हो गई थीं जिसमे काजोल ने अकेले ही उनका ख्याल रखा था। बचपन की बात करें 16 साल की छोटी सि उम्र में ही ‘बेखुदी’ फिल्म साइन करी थी| उस वक्त ये स्कूल में ही थी और बाद में बॉलीवुड करियर के लिए इन्होने स्कूल छोड़ भी दिया।

उस वक्त ये काफी छोटी थीं और अभिनय में उतना हाथ साफ़ नहीं था लिहाज़ा काजोल की यह पहली फिल्म ‘बेखुदी’ फ्लॉप रही| लेकिन इनकी दूसरी फिल्म थी ‘बाजीगर’ जो के सुपर हिट रही। इसमें काजोल नें शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेता संग अभिनय किया और इनकी इस जोड़ी को काफी सराहा भी गया और फिर क्या इनका नाम फिल्म जगत में धीरे धीरे छाने लगा| और वक्त के साथ अपने समय की बड़ी अभिनेत्रिओं में इनका नाम आ गया|

फिर इसके बाद न काजोल नें न ही इनकी किस्मत ने पीछे मुड कर देखा| और फिर बेहद साधारण दिखने वाली और काफी कम उम्र की इस अभिनेत्री के चर्चे हर जगह होने लगे| काजोल के नाम का असली जादू साल 1995 में दिखा जब उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ नाम की एक फिल्म की|

इसके बाद काजोल बन गयी बॉलीवुड की सुपरस्टार| इन्होने ये करण अर्जुन, दिल्लगी, प्यार किया तो डरना क्या, दुश्मन, गुप्त, और इश्क जैसी फिल्मों को अपने करियर में शामिल कर लिया|