पढ़ाई में काजोल का नहीं लगता था मन, 16 की उम्र में पर्दे पर मारी थी एंट्री, देखें 90 के दशक की उनकी खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। काजोल ने 90 के दशक से लेकर अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और लोग अभिनेत्री के अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। आपको बता दें कि काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था और यह 47 साल की हो चुकी हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के अवसर पर उनसे जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इस मौके पर उनकी कुछ पुरानी तस्वीर देखने के साथ-साथ उनके बारे में भी जानेंगे। आपको बता दें कि काजोल तनुजा और शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। जब काजोल का कैरियर ऊंचाइयों पर था तो उन्होंने शादी कर ली थी परंतु इसके बावजूद भी काजोल के प्रति फैंस के दिलों में प्यार कम नहीं हुआ है।

मौजूदा समय में भी काजोल की गिनती हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्रियों के तौर पर होती है। काजोल ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। शाहरुख खान और काजल की फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” सुपरहिट साबित हुई थी। आज भी काजोल के उस अभिनय कों लोग याद करते हैं। काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी आज भी सिनेमा प्रेमियों की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।

आपको बता दें कि काजोल बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की रही हैं। वह एक बार जो बात ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म “बेखुदी” से की थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में एक्टिंग की हैं और बड़े पर्दे पर उन्होंने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि काजोल ने उस समय के दौरान अपनी पढ़ाई छोड़ कर एक्टिंग में कदम रखा था। एक्टिंग के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

साल 1993 में फिल्म “बाजीगर” रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में काजोल शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। काजोल ने अपने फिल्मी करियर में करन अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और वह अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुईं।

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक रही है। इसके अलावा काजल को फिल्म कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। साल 1997 में काजोल की फिल्म “गुप्त” आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने विलेन का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार मिल चुका है। साल 2011 में अभिनेत्री काजल को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

अगर हम काजल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी की थी। अजय देवगन और काजल की जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों को दो बच्चे बेटी बेटी न्यासा और बेटा युग है। अजय देवगन और काजोल एक साथ इश्क, प्यार तो होना ही था, राजू चाचा, यू मी और हम, दिल क्या करे और तानाजी फिल्म में काम कर चुके हैं।