2 बच्चों को जन्म देने के बाद करीना कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- बहुत दर्द में हूँ

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर एक ऐसी अदाकारा हैं, जो अपने बेहतरीन अभिनय के माध्यम से हर किरदार को बखूबी तरीके से निभाती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कॉमेडी, रोमांटिक, क्राइम और ड्रामा सभी तरह के किरदार निभाए। करीना कपूर बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं, परंतु इसके बावजूद भी उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

करीना कपूर हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और मेहनत से बॉलीवुड में खुद को स्थापित किया है। यह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अभिनेत्री फैंस के बीच आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिनको फैंस काफी पसंद करते हैं।

करीना कपूर ने कुछ दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल अकाउंट से एक योगा करते हुए तस्वीर साझा की थी। यह पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी योगा जर्नी पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी, जिसके माध्यम से अभिनेत्री ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा था कि “मेरे लिए योगा जर्नी साल 2006 से शुरू हो गई थी। इसी दौरान मैंने ‘टशन’ और ‘जब वी मेट’ साइन की थी। लेकिन अब 2 बच्चों के बाद में काफी थक गई हूं और दर्द से काफी भरी हुई हूं, लेकिन मैंने हार नहीं मानी है। धीरे-धीरे अपनी फिटनेस वापसी हासिल करने की कोशिश कर रही हूं। मेरा योगा टाइम, मेरा अपना टाइम होता है और यह मेरे लिए कंसिस्टेंसी ही मंत्रा है।”

करीना कपूर के द्वारा शेयर की गई पोस्ट फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। यह पोस्ट उनके चाहने वालों के अंदर नई उमंग बनने वाली है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा कैटरीना कैफ ने भी करीना कपूर की इस पोस्ट को लाइक किया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोगों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। सभी लोग इस पोस्ट पर लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री की इस पोस्ट को लाखों लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री करीना कपूर की शादी साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से हुई थी। करीना कपूर ने अपने पहले बेटे तैमूर को साल 2016 में जन्म दिया था। वहीं करीना कपूर ने इसी साल 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद ही उन्होंने वर्कआउट शुरू कर दिया था और अपने शरीर को फिट रखना आरंभ कर दिया था। जब करीना कपूर की डिलीवरी हुई तो उसके बाद वह अपने घर के आस-पास ही टहलती हुई नजर आई थीं। इस समय के दौरान करीना कपूर अपना ज्यादातर वक्त घर पर ही व्यतीत कर रही हैं।

आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म “लाल सिंह चड्ढा” की शूटिंग पूरी कर ली थी। वह डिलीवरी के बाद भी काम पर लौटी थीं लेकिन मार्च में लॉक डाउन के बाद से फिल्मों की शूटिंग पोस्टपोन हो गई और करीना कपूर घर पर ही अपना समय व्यतीत कर रही हैं।