बचपन में ही हो गया था सोनाक्षी को सच्चा प्यार, अब शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बनेगी सलमान के घर की बहू

भारतीय फिल्म की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की लाडली बेटी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म “दबंग” से की थी। फिल्म दबंग के बाद सोनाक्षी सिन्हा के खाते में कई बेहतरीन फिल्में आईं। राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, हॉलिडे जैसी फ़िल्में से नाम कमाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों शोरों से हो रही है।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के जाने माने कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही जल्द बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई जान यानी सलमान खान की रिश्तेदार बनने वाली हैं। परंतु शायद ही बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी, कि सोनाक्षी सिन्हा को बचपन में ही किसी से प्यार हो गया था। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा को स्कूल के दिनों में ही अपना सच्चा प्यार मिला था। इस बात का खुलासा खुद सोनाक्षी सिन्हा ने किया था।

दरअसल, बॉलीवुड बबल से बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने यह बताया था कि जब वह स्कूल में थीं, तब उस वक्त उन्हें सच्चा प्यार हुआ था लेकिन जब उन्होंने ग्रेजुएशन कर लिया तो उन्होंने उस लड़के को ओके बाय कह दिया। सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया था कि उनका पहला प्यार काफी सीरियस था, जो 5 साल से अधिक समय तक चला था। अभिनेत्री ने आगे बताया कि मुझे लगता है कि उस वक्त में 21 या 22 साल की रही होंगी, जब मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप था।

जब सोनाक्षी सिन्हा से रिश्ता कितने समय तक चला, यह बात पूछी गई तब अभिनेत्री ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह रिश्ता 5 साल से अधिक समय तक चला था। उन्होंने आगे यह भी कहा कि “यह महत्वपूर्ण है कि आप हमेशा अपने रिश्तो से सीखें और आगे बढ़े, क्योंकि हर कोई अलग होता है, हर किसी का अपना व्यक्तित्व होता है। सोनाक्षी सिन्हा ने आगे बताया कि आपको बस किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है, जो आपको सहन करने को तैयार हो। मैंने वास्तव में बहुत सी चीजें सीखीं।

उन्होंने बताया कि “आप बदलते हैं, आप बढ़ते हैं, आपके अनुभव आपको बहुत कुछ बदलते हैं। मैंने और काम करना शुरू कर दिया। मैं बहुत से नए लोगों से मिली, उनसे बहुत कुछ सीखा और मुझे लगता है कि यह सब आपको एक व्यक्ति के रूप में बदल देता है। आपको किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढना है, जो आपके बारे में जाने और प्यार करें।”

अगर हम सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत ही जल्द रीमा कागती और रुचिका ओबरॉय के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। वह शो में एक महिला पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। इस सीरीज में विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह भी हैं। बता दें सोनाक्षी सिन्हा को आखरी बार अजय देवगन स्टारर “भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया” में देखा गया था।