Site icon NamanBharat

मॉडलिंग के दौरान बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं दबंग सोनाक्षी सिन्हा, मॉडल ने कहा था- ये गाय कैटवॉक क्यों कर रही है?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मुंबई में लॉकडाउन के चलते ज्यादा समय घर पर बिता रही हैं। वहीं खाली समय में सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी आए दिन अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आज अपने सेक्सी लुक और बोल्ड अवतार से भले ही सोनाक्षी लाखों लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं लेकिन एक टाइम ऐसा था जब सोनाक्षी सिन्हा बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं। बता दें कि सोनाक्षी को फिल्मों में आने से पहले और फिल्मों में आने के बाद तक उन्हें अपने लुक्स और मोटापे को लेकर कई ताने सुनने को मिले हैं।

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बॉडी शेमिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने बताया था कि वह फिल्मों में आई भी नहीं थी और फैशन डिजाइनिंग कर रही थीं जिसके लिए उन्हें एक बार रैंप पर वॉक करना पड़ा था। रैंप वॉक के दौरान सोनाक्षी के साथ ऐसा कुछ हुआ जो आज भी एक्ट्रेस को याद है।

स्कूल में लोग करते थे बुली-

अपने इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि रैंप वॉक के बाद एक सेलिब्रिटी मॉडल ने उनको कहा था, ये गाय कैटवॉक पर क्यों कर रही है? जिसे सुनकर सोनाक्षी सिन्हा को काफी शॉक लगा। वहीं एक और किस्से को याद करते हुए सोनाक्षी ने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह टीनएजर में मोटी हुआ करती थीं तब भी उनके स्कूल में काफी बुली किया जाता था लेकिन सोनाक्षी ने इनसे निपटने का तरीका सीख लिया था और वह उन्हें तवज्जो ही नहीं देती थीं।

दंबग के लिए 30 किलो कम किया वजन-

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली फिल्म दबंग में डेब्यू करने से पहले 30 किलो वजन कम किया था। हालांकि इतना वजन कम करने के बाद भी क्रिटिक्स ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। शूटिंग के दौरान भी कभी उनके मोटापे और और कभी उनके लुक्स का मजाक उड़ाया गया। बता दें कि सोनाक्षी ने अपने फ़िल्मी करियर में दबंग के बाद लुटेरा, दबंग 3, राउडी राठौर, रेम्बो राजकुमार, कलंक समेत कई फिल्मों में काम किया है।

इस फिल्म में आएंगी नजर-

अगर सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ही डायरेक्टर अभिषेक दुधईया की फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी 300 गुजराती महिलाओं की कहानी है जिन्होंने बांग्लादेश और पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना की सहायता की। वहीं इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और शरद केलकर जैसे स्टार्स होंगे।

हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और इन दिनों की हॉबी के बारे में बताया। अपनी फोटो के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा ‘हम उस बिंदु पर पहुंच गए जहां घर में रहना एक शौक बन गया है।’ उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा ‘कोरोना भगाओ, वैक्सीन लगवाओ।’ सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं।

Exit mobile version