कुछ इस तरह के बोल्ड अंदाज़ में नजर आई नागिन फेम सुरभि चन्द्रा, हाई स्लिट ब्लैक गाउन में ढाया कहर

टेलीविज़न इंडस्ट्री की बात करें तो यहाँ ऐसी कई अभिनेत्रियाँ है जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपना नाम बनाकर बॉलीवुड तक में अपना नाम मजबूत कर लिया है| ऐसा होने का सबसे बड़ा इंडस्ट्री का फेम है क्योंकि घर के लगभग सभी वर्ग के लोग आज मनोरंजन के लिए फिल्मों से अधिक सीरियल दुनिया का रुख करते हैं| आज ऐसे में कई ऐसे धारावाहिक हमारे सामने हैं जिन्होंने हद से ज्यादा नाम बना लिया है और इनके नाम से ही फैन्स इन्हें जान जाते है और इनके हर एक सीजन और एपिसोड्स के लिए लोगों में ख़ासा क्रेज़ देखने को मिलता है| इन्हें में एक सीरियल है है नागिन जिसके आज के वक्त में करोड़ों की तादाद में फैन्स हैं|

बता दें के इस बेहद चर्चित धारावाहिक का पांचवा सीजन कुछ वक्त पहले ही आया है और इसमें अब नये सीजन के साथ कई नये किरदार भी हमे देखने को मिल रहे हैं| और सबसे बड़ी बात के इन किरदारों में नजर आने वाले स्टार्स पहले भी कए बड़े कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं|

 

अभिनेत्री मौनी रॉय जो के पहले इस शो में नागिन के किरदार अदा करती नजर आती थीं अबी वो शो से दूर हो गयी हैं और इसी के चलते शो में अब एक दूसरी अभिनत्री इस किरदार को निभाने वाली है| और गौर करने वाली बात यह है के ये एक नागिन का किरदार अपने करियर में पहली बार करने वाली हैं|

ये अभिनेत्री कोई और नही बल्कि नामी सेरिअल इश्क्बाज में पहले भी बहु का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री सुरभि चंदना हैं| एलता कपूर नें ऐसे में अपने ऑफिसियल इन्स्ताग्राम हैंडल पर अभिनेत्री सुरभि की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिनमे उनका बेहद ही हॉट और ग्लैमरस अंदाज़ नजर आ रहा है| इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है –‘’खुलासा नई नागिन का… पुनर्जन्म… आ रही है अपने प्यार और बदले के लिए!!’ और जिस तरह का यह कैप्शन है इससे साफ ऐसा पता चल रहा है के यह रोल काफी खतरनाक होने वाला है|

बताते चले के हमेशा से एक बहु के रोल में लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री सुरभि के सामने अब एक नया पडाव है| ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें अब एक इंसान का नही बल्कि एक नागिन का रोल अदा करना है जो इनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण किरदार साबित होने वाला है| हालाँकि अपने फर्स्ट लुक में सुरभि इस रोल के लिए काफी अधिक आकर्षक और परफेक्ट लग रही हैं| इन सब के साथ अभिनेत्री ने ऑडिशन के वक्त भी एकता कपूर संग अपनी एक तस्वीर अपने इन्स्ताग्राम ग्राम पर शेयर की थी जिसमे वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं|

अब बस देखना यही है के फैन्स के अंदर इस शो को लेकर जो क्रेज़ क्या उसे अभिनेत्री सुरभि चन्द्रां जरी रख पाती हैं या लोगों को मौनी रॉय की कमी खलने वाली है| हालाँकि सुरभि भी काफी जानी मानी अभिनेत्री रही हैं और इनके अभिनय के भी आज लाखों दीवाने हैं|

लेकिन क्योंकि यह रोल जरा पिछले रोल्स से अलग है इसलिए इसमें अभिनेत्री सुरभि चन्द्रां को देखना काफी उत्सुकता भरा रहने वाला है|