“कपड़े नही हैं तो हमसे ले लो”- इस तरह के कमेंट्स कर लोगों नें किया इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को ट्रोल

रिप्ड या फिर डैमेज जीन्स आज फैशन के नाम पर काफी चलन में है| पहले लडके और अब लडकियाँ भी इन्हें काफी इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं| इतना ही नहीं इन जीन्स का अब बॉलीवुड में भी काफी ज्यादा चलन शुरू हुआ है| अक्सर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को मॉडलिंग करते वक्त या फोटोशूट के वक्त ऐसी जीन्स को पहने देखा जाता है| लेकिन कभी कभी अधिक रिप्ड रहने के कारण यह जीन्स अजीब भी लगती है| जिसके कारण फैशन का तो पता नही कभी कभी इन्हें ट्रोलिंग का शिकार जरूर होने पड़ता है|

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएँगे जो के अपनी अधिक डैमेज या रिप्ड जीन्स के चलते काफी ट्रोलिंग भी झेल चुकी हैं| और तो इन्हें लोगों के कमेंट्स का भी सामना करना पड़ था|

मलाइका अरोड़ा

बेहद बोल्ड और हॉट अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मलाइका कुछ वक्त पहले एक रिप्ड जींस पहने नजर आई थी| इनकी इस जीन्स अपर थाई से लेकर पूरी निचे तक रिप्ड थी| कई लोगों नें अजीब कमेंट्स किये जिनमे एक था के इससे अच्छा हमारी पुरानी जीन्स ले लेती पैसे लगाने की क्या जरूरत थी| वहीँ कुछ नें काफी भद्दे कमेंट्स भी कर दिए थे|

अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर रिप्ड जीन्स लुक में शौपिंग करते या थिएटर से बहार निकलते स्पॉट करी गयी हैं| पर जब भी उन्होंने इसे फैशनेबल लुक्स को चुना है लोगों नें उन्हें काफी अधिक ट्रोल किया है और उनका मजाक बनाया है| इतना ही नही उन्हें तो लोगों नें मीम मटेरियल तक की तरह भी इस्तेमाल किया था|

सारा अली खान

मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और उभरती अभिनेत्री सारा अली खान को अक्सर रिप्ड जीन्स पहने देखा जाता है| उनकी उम्र भी अभी अधिक नही है लिहाज़ा अक्सर वो अपने मन की करती देखि जाती है| लेकिन लोगों जन तस्वीरों को देखा तो कमेंट्स में कुछ ऐसे कमेंट्स लिखे| “भिखारी”, “लगता है बेचारी के पास पैसे नहीं हैं”, “ये अमीरों के गरीबों वाले फैशन”|

कृति खरबंदा

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की बात करें तो इन्हें भी एक बार रिप्ड जीन्स लुक्स के लिए काफी ट्रोल किया गया था| उस वक्त इन्होने फोटोशूट के लिए इस ड्रेस को पहना था| उसेर्स के कमेंट्स देखकर आप ट्रोलिंग का अंदाज़ा अच्छी तरह लगा सकते हैं| लोगों नें पोस्ट पर “ये रिप्ड जींस है या फटी जींस है” , “बोलो तो हम कपड़े दिला दें” जैसे कॉमेंट्स किये थे|

निधि अग्रवाल

अभिनेत्री निधि अग्रवाल की बात करें तो हम आपको बता दें के इन्हें एक आउटिंग के दौरान इन्हें रिप्ड जीन्स पहने देखा गया था जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी| तस्वीर देखकर लोगों के कुछ ऐसे कमेंट्स आये थे- “ऐसी भी क्या तंगी थी?”, “इस जींस को फेंक दो, हम नई जींस दिला देंगे”| वहीँ कई लोगों ने पोस्ट पर काफी भद्दे कमेंट्स भी किये थे|

तो ये थीं बॉलीवुड की कुछ जानी मानी अभिनेत्रियाँ जिन्हें रिप्ड जीन्स के चलते काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था| वहीँ कुछ को तो मीम्स में भी दाल दिया गया था|