बॉलीवुड की ये 8 एक्ट्रेस रखती है राजघराने से ताल्लुक ,जीती है राजकुमारियों की तरह जिंदगी

आज की अपनी इस पोस्ट में हमे कुछ ऐसी अभिनेत्रियों को शामिल किया है जो के देश के तमाम शाही परिवारों और राजघरानों से ताल्लुख रखती हैं| तो चलिए हम आपको एक एक करके बताते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में …

सोहा अली खान

बॉलीवुड के मशहूर राजघरानों में शामिल पटौदी खानदान की बेटी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान| सोहा अली खान की बात करे तो पटौदी खानदान के नवाब और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान इनके पिता है| जानकारी के लिए बता दें के सोहा अली खान को कानूनी तौर पर भी एक राजकुमारी बताया गया है|

रिया सेन और राइमा सेन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बहनें रिया सेन और रायमा सेन का नाम भी इस सूची में शमिल है| बात करें अगर इन दो बहनों की तो इनका भी शाही परिवारों से ताल्लुख बताया जाता है| बता दें के इन दोनों के पिता का नाम भारत देव वर्मा है जो के त्रिपुरा का राजघराने से थे| वहीँ अगर इनकी माँ की बात करें तो इनकी माँ मुनमुन सेन के सम्बन्ध बड़ौदा रियासत से हैं|

सोनल चौहान

जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल सोनल चौहान भी इस लिस्ट में शामिल है| हम आपको बता दें के कम ही लोगों को इस बात की जानकारी है के सोनल भी एक शाही परिवार से ताल्लुख रखती है| पर जानकारी के लिए बता दें के सोनल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी क्षेत्र के राजपूतों के घर जन्मी है और इन्होने काफी मेहनत के बाद ऐसे परिवार से होते हुए भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा|

भाग्यश्री

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के जरिये अभिनेता सलमान खान संग फिल्म जगत में डेब्यू करना वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री भी एक शाही परिवार से सम्बन्ध रखती हैं| भाग्यश्री महाराष्ट्र  के सांगली राजघराने में जन्मी है और इनके पिता कोई और नही बल्कि श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन है। और यह बात भी कम लोगों को ही पता है के भाग्यश्री का पूरा नाम भाग्यश्री राजे पटवर्धन है|

अदिति राव हैदरी

आज टीवी इंडस्ट्री का एक बहुचर्चित नाम बन चुकी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी इस लिस्ट में शामिल है| अदिति की बात करें तो एक नही बल्कि ये दो दो शाही परिवारों से ताल्लुख रखती हैं| एक तरफ अदिति जहाँ असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की पोती हैं वहीँ दूसरी तरफ इनके नाना जे. रामेश्वरम वानापर्थी भी एक राजा रहे थे।

सागरिका घाटगे

‘चक दे इंडिया’ में नजर आई एक्ट्रेस सागरिका घटगे के शाही खानदान से होने के बारे में आज काफी लोगों को पता है| कोल्हापुर के शाहू महाराज के जन्मी सागरिका के पिता का नाम विजय सिंह घाटगे है|

किरण राव

बॉलीवुड के बेहद मशहूर अभिनेता आमिर खान की पत्नी और बॉलीवुड की जानी मानी राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर किरण राव भी एक शाही परिवार से हैं| किरण की बात करें तो ये तेलंगाना के महबूबनगर स्थित वानापार्थी राजघराने में जन्मी है पर इस बात की जानकारी कम ही लोगों को है|

अलीशा खान

मोहम्मद नवाब ग़ज़ियाउद्दीन खान के शाही परिवार में जन्मी अलीशा खान भी इस लिस्ट में शामिल है’ अलीशा की बात करें तो इंडस्ट्री में ये इतना अधिक नाम नही कम पायी पर असल जिंदगी में ये एक रॉयल लाइफ एन्जॉय कर रही है|