Site icon NamanBharat

छोटे शहरों से आकर इन अभिनेत्रियों नें बना लिया है इंडस्ट्री में जबरदस्त नाम, लुक्स और अदाओं के है लाखों दीवाने

टीवी इंडस्ट्री देश की कुछ सबसे अधिक उभरती इंडस्ट्रीज में से एक है| ऐसे में हर किसी की ऐसी इच्छा रहती है के वो भी इस नई दुनिया में कदम रखे और खुद को एक कामयाब सितारे की तरह देखे| कुछ ऐया ही सपना देखने वाली छोटे शहरों से आई अभिनेत्रियों से आज हम आपको रूबरू करानी जा रहे हैं जो न के केवल छोटे शहरों से आई बल्कि इन्होने इंडस्ट्री में अपना ख़ासा नाम भी बना लिया है| और आज न सिर्फ इंडस्ट्री में बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इनके लाखों की तादाद में चाहने वाले हैं|

रूबीना दिलाईक

टीवी के कुछ सबसे मशहूर सीरिअल्स में शुमार टीवी सीरियल “छोटी बहु” में अभिनेत्री रुबीना दिलाइक को  लीड रोल प्ले करते देखा जा सकता है| बीते कुछ वक्त से रुबीना एक और शो “शक्ति-एक अस्तित्व” में अभिनय कर रही हैं| इनके मासूम चेहरे के चलते इन्हें आज काफी लोग पसंद करते हैं| इनकी असल जिंदगी की कहें तो हमेशा से ही शिमला इनका होम टाउन रहा है| और इन्होने टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला संग साल 2018 में शादी रचाई थी जो के इन्होने शिमला में रही थी|

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी दुनिया में सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” से फैन्स के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया नें अपने लुक्स और एक्टिंग दोनों के दम पर अपना ख़ासा नाम बना लिया है| इनके होमटाउन की बात करें तो हमेशा से ही यह मध्य प्रदेश का भोपाल रहा है| इनकी सीरियल दुनिया में एंट्री “बनू मैं तेरी दुल्हन” नाम के सीरियल से हुई थी| टीवी दुनिया के ही अभिनेता विवेक दहिया से साल 2016 में इन्होने शादी की थी जो के इनके सीओ एक्टर भी रहे हैं|

शिवांगी जोशी

मशहूर टीवी सीरियल “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में नायरा कैसे लीड रोल में नजर आने वाली अभिनेत्री का नाम शिवांगी जोशी है| इनके शुरुवाती वक्त की बात करें तो इनका यह वक्त उत्तराखंड के देहरादून में बीता है| इनके जन्म की बात करें तो शिवांगी पूने में जन्मी है| अपने अभिनय की शुरुआत इन्होने साल 2013 में की थी जिसमे इन्होने लाइफ ओके के एक शो में एक्टिंग की थी| सीरियल का नाम “खेलती है जिंदगी आँख मिचोली” था| इसके बाद सीरियल “बेगूसराय” में भी शिवांगी नजर आई थीं|

सुरभि ज्योति

अभिनेत्री सुरभि ज्योति नें मशहूर टीवी सीरियल “कबूल है” में अपने दमदार अभिनय से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना दिया था| इससे पहले भी कई लोकल पंजाबी शोज में भी अपना जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री सुरभि असल में भी पंजाब के जलंधर शेहर की रहने वाली हैं| इनकी सबसे अधिक लोकप्रियता साल 2018 में बढ़ी जब इन्होने एकता कपूर के सीरियल “नागिन 3” में इच्छाधारी नागिन का दमदार अभिनय किया|

देवोलीना भट्टाचार्जी

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने असल नाम से अधिक अपने सीरियल के नाम से फेमस हैं जो के “गोपी” है| इन्होने स्टार प्लस के मशहूर सीरियल “साथ निभाना साथिया” में “गोपी बहु” का किरदार निभाकर बहुत बड़ा फैनबेस बना लिया है| असम से एक छोटे गाँव नज़िरा से आई अभिनेत्री देवोलीना आज एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस के रूप में उभर चुकी है| इतना ही नही इनके आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जिसे ट्विटर और इन्स्ताग्राम पर भी लाखों की तादाद में फालोवर्स हैं|

Exit mobile version