शादी के बाद अपने पहले सिन्दूर लुक में कुछ ऐसी दिखी थीं टीवी जगत की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, देखें सभी तस्वीरें

टीवी सीरियल से जुडी अभिनेत्रियों का भी स्टारडम भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अधिक कम नही है| इनके भी आज लाखों की तादाद में फैन्स हैं जो इनकी जिंदगी से जुडी खबरों में काफी दिलचस्पी रखते हैं| ऐसे में अपनी इस पोस्ट में आज हम आपको कुछ नामी अभिनेत्रियों के पहले सिन्दूर लुक को दिखाने जा रहे हैं|

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी नें अपने ही साथ एक्टर विवेक दहिया संग शादी रचाई है| शादी के अगले दिन दिव्यांका नें अपने पहले सिन्दूर लुक की तस्वीर शेयर की थी जिसपर लाखों लाइक्स आ गये थे|

कृतिका सेंगर

अभिनेत्री कृतिका सेंगर नें निकितिन धीर को अपने जीवन की डोर दी है| साल 2014 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे जिसके बाद रिसेप्शन पार्टी के दौरान इनकी पहली सिन्दूर लगई तस्वीर नजर आई थी| जिसे फैन्स नें काफी सराहा था|

विन्नी अरोड़ा

टीवी की एक और काफी नामी जोड़ी है विन्नी अरोड़ा और धीरज धूपर की जिनकी पंजाबी रीति रिवाजों संग शादी हुई थी| चूड़े और सिन्दूर लगाए सोशल मीडिया की एक तस्वीर में अभिनेत्री बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं|

भारती सिंह

टीवी पर लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर कॉमेडियन और एक्ट्रेस भारती सिंह नें स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिंबाचिया संग शादी रचाई है| इन्होने शादी के कुछ वक्त बाद अपने सिन्दूर लुक की तस्वीर शेयर की थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था|

स्मृति खन्ना

“मेरी आशिकी तुम से ही” के लीड रोले में नजर आने वाली अभिनेत्री स्मृति खन्ना नें अपना को एक्टर गौतम गुप्ता संग 23 नवंबर, 2017 शादी की थी| इनके सिन्दूर लुक की बात करें तो यह इनके सीरियल के सिन्दूर वाले लुक्स से काफी अलग था|

आकांक्षा चमोला

मशहूर टीवी धारावाहिक “स्वरागिनी” से अपना फैनबेस बनाने वाली अभिनेत्री आकांशा चामोला नें गौरव खन्ना को अपना जीवनसाथी चुना था| इन्हें शादी के बाद की एक रस्म के दौरान सिन्दूर लुक में देखा गया था|

पूजा बनर्जी

“चन्द्र्नंदिनी” धारावाहिक से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी नें अपने बॉयफ्रेंड संदीप सेजवाल से शादी की है| अपने रिसेप्शन इवेंट के दौरान अभिनेत्री को पहली बार सिन्दूर लगाये देखा गया था|

मिहिका वर्मा

“ये हैं मोहब्बतें” सीरिअल में ही दिव्यंका की बहन के किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री मिहिका वर्मा नें एनआरआई बिज़नेसमैन आनंद कपाई से शादी की थी| जिसके कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर इनका पहला सिन्दूर लुक नजर आया|

दृष्टि धामी

टीवी दुनिया की फेमस अभिनेत्री दृष्टी धामी नें 21 फरवरी, 2015 को अपने बॉयफ्रेंड नीरज खेमका से शादी की थी| अपने पहले सिन्दूर लुक में दृष्टि लाल साड़ी पहने बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं|

सरगुन मेहता

तमाम डांस रियलिटी शोज़ में दिखने वाली अभिनेत्री सरगुन मेहता नें अपने साथी एक्टर रवि दुबे को अपना हमसफर बना लिया| इन्हें शादी के दौरान ही सिन्दूर लगाये दुल्हन की ड्रेस में देखा गया था जिनमे ये काफी खूबसूरत लग रही थी|

डिंपल झंगियानी

अभिनेत्री डिंपल झंगियानी को “बेइन्तेहा” सीरियल में उनका दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है| एक हीरा व्यापारी सनी असरानी संग इन्होने शादी की है| अपने पहले सिन्दूर लुक में इन्हें रिसेप्शन के दौरान देखा गया था|