रिया चक्रवर्ती सी पहले ये 7 अभिनेत्रियाँ भी खा चुकी है हवालात की हवा, जाने किन मामलों के चलते मिली सज़ा

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करें तो अक्सर ही अपनी किसी न किसी बात को लेकर ये खबरों और सुर्ख़ियों का विषय बनी रहती हैं| अभी हाल ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह राजपूत के केस में गिरफ्तारी हुई थी| ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएँगे जो के हवालात की हवा खा चुकी हैं|

मोनिका बेदी

अभिनेत्री मोनिका बेदी को भी एक वक्त हवालात की हव खानी पड़ी थी| इनके उपर गैंगस्टर अबू सालेम संग सम्बन्ध रखने के आरोप थे जिनके चलते इन्हें अरेस्ट किया गया था| साल 2002 में अभिनेत्री मोनिका को अबू सालेम के साथ पुर्तगाल से गिरफ्तार किया गया था| फर्जी दस्तावेजों का दोषी पाए जाने के कारण इन्हें 4 सालों की सजा डी गयी थी|

सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री सोनाल बेंद्रे साल 1998 में एक केस में फंसी थी| दरअसल इनके उपर आपतीजनक तस्वीरों के चलते केस किया गया था| बता दें के एक मैगजीन के कवर की फोटोशूट के लिए अभिनेत्री नें फोटोशूट कराया था जिसमे एक उन्हें पीले रंग के छोटे कुर्ते में देखा गया था| लेकिन उस कुर्ते में ॐ के दो चिन्ह बने थे जिनके चलते उनपर धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप लगाये गये थे|

अल्का कौशल

अभिनेत्री अलका कौशल सिनेमा की काफी चर्चित अभिनेत्री रही हैं| सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में अलका को करीना की माँ केव किरदार में देखा गया था| और साथ ही इन्हें कंगना रानौत के साथ फिल्म क्वीन में उनकी माँ के रोल में भी देखा गया था| अल्का पर 50 लाख का एक चेक बाउंस का आरोप था जिसके चलते उन्हें दो साल की सजा हुई थी|

पायल रोहतगी

अभिनेत्री पायल रोहतगी अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती है| अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे इन्स्ताग्राम और ट्विटर पर इन्हें अक्सर ही अपनी राय रखते देखा जाता है| इन्होने एक बात गाँधी और नेहरु जी के परिवारों पर भी ऐसे ही बात बात में अभद्र टिप्पणी कर डी थी जिसके चलते इनकी हमदाबाद में गिरफ्तारी हुई थी|हालाँकि कुछ वक्त में ही जमानत पर वो बाहर आ गयी थी|

ममता कुलकर्णी

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की को ड्रग्स रैकेट चलाने के लिए साल 1997 में गिरफ्तार किया गया था| इसके बाद लगभग 5 साल सजा काटने के बाद इन्हें बरी कर दिया गया| जिसके बाद इनका फिर से साल 2016 में ड्रग तस्करी में नाम आया| इसके चलते उन्हें और उने पति को भगौड़ा घोषित कर दिया गया था और आज भी ये गुमनाम हैं|

श्वेता बासु

अभिनेत्री श्वेता बासु प्रसाद एक वक्त फिल्म मकड़ी में दमदार अभिनय के लिए ख़ासा सुर्ख़ियों में थीं| पर अचानक से ये गुमनाम हो गयी और साल 2014 में इनका नाम फिर से मीडिया में आया जिसमे के इन्हें एक सेक्स रैकेट के चलते पकड़ा गया| काम न मिलने के चलते उनके अंदर यह वैश्यावृत्ति आ गयी थी ऐसा उन्होंने बताया लेकिन फिर उन्हें सुधार गृह भेजा गया जहा से लौटकर अब वो सामान्य ज़िन्द\गी जी रही हैं|

प्रेरणा अरोड़ा

अभिनेत्री प्रेरणा एक अभिनेत्री के साथ साथ एक मशहूर प्रोड्यूसर भी रही हैं| इनके करियर में ‘पैडमैन’ और ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’, और ‘रुस्तम’ जैसी बड़ी फ़िल्में प्रोड्यूस करने का खिताब है| लेकिन एक बार उन्हें करोडो रुपयों की धोखाधड़ी के चलते इन्हें 8 महीनों तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा था|