बॉलीवुड की ये 7 खुबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कहलाती है पहाड़ी ब्यूटीज, आज कर रही है इंडस्ट्री पर राज

अक्सर जब अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की बात आती है तो हमारे सामने एक बेहद स्टाइलिश और किसी बड़े शहर से ताल्लुख रखने वाले की छवि सामने आती है| पर आज की अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं जो के किसी बड़े शहर से न होकर देश के पहाड़ी क्षेत्रों से जन्मी हैं या वहीँ से ताल्लुख रखी है| तो चलिए हम एक एक करके बात करते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में …

कंगना

बॉलीवुड की बेहद जानी मानी और खूबसूरत अभिनेती कंगना रनौत को इंडस्ट्री में आज ‘क्वीन’ के नाम से जाना जाता है| पर क्या आप जानते हैं के फिल्म जगत में आज इतना बड़ा नाम बनाने वाली कंगना मुंबई या दिल्ली जैसे किसी शहर की न होकर हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं| कंगना की बात करें तो ये मंदी जिले के सूरजपुर में जन्मी हैं|

प्रीति जिंटा

90 के दशक की बेहद जानी मानी एक्ट्रेस प्रीटी जिंटा को उनके लुक्स के लिए काफी अधिक जाना जाता है| खासतौर पर प्रीती जिंटा के डिंपल्स जिनके आज भी लाखों लोग दीवाने हैं| प्रीती जिंटा की बात करें तो ये हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से ताल्लुख रखती हैं| पर आज की कहें तो इंडस्ट्री से भी अब ये दूर हैं और फिलहाल ये न्यू यॉर्क में रह रही है|

मनीषा कोइराला

नेपाल का काठमांडू में जन्मी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला नें एक लम्बे वक्त तक फिल्म जगत पर राज किया है और अपने फ़िल्मी करियर में इन्होने एक से बढकर एक फ़िल्में की है| मनीषा की बात करें तो इन्होने फिल्म जगत में कदम रखने से पहले मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाया था और यहाँ से गजब की सफलता पाने के बाद इन्होने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था|

यामी गौतम

अपने दमकते हुए चेहरे और खूबसूरत लुक्स के लिए जानी जाने वाली मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस यमी गौतम भी इस लिस्ट में शामिल है| हम आपको बता दें के यमी का जन्म भी हिमाचल प्रदेश के एक बिलासपुर नाम के गाव में हुआ था| वहीँ अगर बात करें इनकी पढाई की तो चण्डीगढ़ से इन्होने अपनी पढाई पूरी की थी|

उर्वशी रौतेला

अपने बोल्ड और खूबसूरत लुक्स को लेकर अक्सर खबरों और सुर्ख़ियों में छायी रहने वाली जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला नें मिस उनिवेर्स का खताब भी अपने नाम किया था| बता दें के ऊर्वशी भी मुंबई या दिल्ली जैसे किसी शहर से नही बल्कि नैनीताल से ताल्लुख रखती हैं|

साहेर बांबा

फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के जरिये बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस साहेर बाबा भी इस लिस्ट में शामिल है| बता दें के सहर भी एक पहाड़ी ब्यूटी हैं और इन्होने भी अपने लुक्स और ख़ूबसूरती के दम पर कई दिलों में अपनी जगह बनाई है|

सेलिना जेटली

90 के दशक की जानी मानी और बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार सेलिना जेटली का नाम भी इस सूची में शामिल है| बता दे के जब सेलिना नें फिल्म जगत में डेब्यू किया था तब एक वक्त ऐसा आ गया था जब हर जुबान पर इन्ही के चर्चे सुनने को मिलते थे| बात करें अगर सेलिना के होमटाउन की तो ये शिमला की रहने वाली है|