कैटरीना से सनी लियॉन तक, ये विदेशी अभिनेत्रियाँ करती हैं बॉलीवुड में राज, जाने कौन किस देश में रहती है

अक्सर ही ऐसा देखा जाता है के अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए होते शहरों से अपना घर छोड़कर कलाकार बड़े शहरों में खुद को साबित करने निकल जाते हैं| हमारे देश में ही किसी को अगर एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम बनाना होता है तो वो मुंबई जैसे शहर का रुख करता है| लेकिन अगर अभिनय के लिए देश छोड़ने की बात हो तो शायद आपको हैरानी होगी| लेकिन आज अपनी इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दुसरे देशों से आकर हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान बना ली|

 

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों से अपनी पहचान मजबूत कर चुकी अभिनेत्री कैटरीना वास्तविक तौर पर एक ब्रिटिश नागरिक है| हालाँकि अब लगभग 15 साल यहाँ वक्त बिताकर ये काफी कामयाब अभिनेत्री बन चुकी हैं| आज कैटरीना भारतीय संस्कारों और रीति रिवाजों में भी काफी ढल चुकी हैं|

जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस की बात करें तो ये असल में श्रीलंकन मूल की अभिनेत्री है| लेकिन आज हिंदी फिल्म जगत को किक और रेस जैसी फ़िल्में देकर इन्होने बहुत ही तगड़ा फैनबेस बना लिया है| इनके नाम पूर्व मिस श्रीलंका का खिताब भी है|

 

सनी लियोनी

सनी लियॉन का नाम आज बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों की सूची में सबसे ऊपर रहता है| सनी नें भारतीय फिल्म जगत में कई फिल्मों में काफी बोल्ड पेर्फोर्मंसस डी है| भारत में काफी लोकप्रियता हासिल कर चुकी अभिनेत्री सनी असल में कनाडा में पली बढ़ी हैं|

नरगिस फाखरी

अभिनेत्री नर्गिस फाखरी नें बॉलीवुड में अपने बोल्ड लुक्स और ख़ूबसूरती के दम पर काफी अच्छी पहचान मजबूत कर ली है| नर्गिस की नागरिकता पाकिस्तानी हैं हालाँकि इनका जन्म अमेरिका में हुआ था|

एवलिन शर्मा

एवलिन शर्मा जो की जर्मनी की रहने वाली है | एवलिन के पिता भारतीय है और माँ जर्मन है | एवलिन बॉलीवुड में धीरे धीरे फिल्मो में साइड रोल करके अपनी पहचान बनाने में लगी है और जल्द ही बॉलीवुड में बड़ी कामयाबी हांसिल कर लेंगी|

एमी जैक्सन

कुछ ही फिल्मों में अभिनय कर के अभिनेत्री एमी जैक्सन ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टालीवुड में भी अपना ख़ासा नाम बन लिया है| हिंदी फिल्म जगत का माना जाना नाम बन चुकी एमी जैक्सन मूल रूप से एक ब्रिटिश हैं|

लिजा हेडन

ब्रिटेन मूल की अभिनेत्री लिजा हेडन आज बॉलीवुड में कई बड़ी फ़िल्में कर चुकी हैं| इनके करियर में क्वीन, द शौकींस, संता बंता और हाउसफुल जैसी बड़ी फ़िल्में हैं| आज अभिनेत्री लिजा दो बच्चों की माँ भी हैं|

क्लाउडिया

अभिनेत्री क्लाउडिया बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खिलाडी 786’ मे देखी गयी थी| हालाँकि अपने करियर में ये अधिक फिल्मों में नज़र नहीं आई| इनकी मूल नागरिकता की कहे तो ये पोलैंड से है|

बारबरा मोरी

मूल रूप से मेक्सिको में जन्मी अभिनेत्री बारबरा नें फिल्म काइट्स में सुपरस्टार हृतिक रोशन के साथ अभिनय किया| लेकिन इस फिल्म के अच्छा चलने के बावजूद भी इन्होने कोई और भारतीय फिल्म नही की| और अभी कुछ वक्त पहले इनके जिंदगी में आगे बढने की भी खबरें सामने आई थी|