सांवले रंग के बावजूद भी इन अभिनेत्रियों नें पायी जबरदस्त सफलता, प्रियंका तो हॉलीवुड में भी है फेमस

अक्सर ही ऐसा देखा जाता है के हमारी सोसाइटी मे अक्सर किसी की भी सुन्दरता देखने या उसे खूबसूरत करार देने के लिए उस इंसान की स्किन टोन को बहुत बड़ा मानक माना जाता है| हमारे सोसाइटी में ऐसी प्रवृत्ति पैदा हो गयी है के अगर कोई इंसान सावला है तो वह कम खूबसूरत है| हालाँकि यह बात पूरी तरह से गलत है| और ऐसे में आज हम आपो बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका खुद का रंग भी सावला रहा है लेकिन इनके चाहने वालों की गिनती को देखकर यह कहना मुस्किल है|

काजोल देवगन

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और नामी अभिनेता अजय देवगन की पत्नी काजोल के शुरुवाती वक्त की कहें तो उस वक्त इनका रंग काफी सावला था| हालाँकि अपने इसी नेचुरल रंग के साथ इन्होने इंडस्ट्री में अपना गजब का नाम बनाया और आज भी इनका नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में देखने को मिल जाता है| इन्होने बॉलीवुड के किंग खान शाह रुख संग कई फ़िल्में की हैं जिसके बाद दोनों नें ही काफी कामयाबी पायी|

कोंकणा सेन

बॉलीवुड की इस फ़िल्मी दुनिया में कोंकणा सेन आज अपना एक बहुत तगड़ा नाम बना चुकी हैं| अभिनेत्री के रंग की कहें तो वो दिखने में जरा सावली जरूर हैं लेकिन कभी भी न उनका अभिनय इसके पीछे छिपा और न ही कभी इन्होने इस सब को अपने आत्मविश्वास के आगे आने दिया| और आज भी शायद इसी लिए इनके लाखों की तादाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी फालोवर्स मौजूद हैं|

रानी मुख़र्जी

90 के दशक की बेहद नामी अभिनेत्री रानी मुख़र्जी आज इंडस्ट्री का एक बेहद चर्चित नाम बन चुकी है| अभी हाल में रिलीज़ हुई फिल्म मर्दानी 2 इस बात का जीता जागता सुबूत है के रानी मुख़र्जी एक्टिंग की दुनिया में किस कदर चाई हुई है| हालाँकि रानी के असली चेहरे की बात करें तो उसमे थोडा सावलापन देखने को जरूर मिलता है| लेकिन रानी असल जिंदगी में तो दूर कैमरे के सामने भी जरूरत के अनुसार बहुत कम ही मेकअप का इस्तेमाल करती हैं|

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा नें कभी भी अपने एक्टिंग के टैलेंट को अपने जरा से सावले रंग के पीछे छिपने नहीं दिया| इन्होने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है| इतना ही नही इनके नाम बॉलीवुड की कई सारी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में भी हैं जिनमे आज प्रियंका बहुत ही अधिक नाम कम चुकी हैं| इस सब के साथ साल 2000 में इन्होने मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया था|

दीपिका पादुकोण

दीपिका इन दिनों कुछ नकारात्मक पहलुओं के चलते काफी अधिक खबरों में नजर आ रही है| अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के आज लाखों की तादाद में चाहने वाले हैं| इन्होने अपने बॉलीवुड करियर के दौरान कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है| हालाँकि इनकी शुरुवाती वक्त की फिल्मों की बात करें तो आप इन फिल्मों में इनकी सावली स्किन टोन को देख सकते है| लेकिन कभी भी अभिनेत्री दीपिका नें इस सब को अपने करियर के बीच नही आने दिया|