मशहूर प्लेबैक सिंगर आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड संग इस तारिख को करने जा रहे हैं शादी, पिछले 10 सालों से है रिलेशनशिप

मशहूर प्लेबैक सिंगर और खतरों के खिलाड़ी के 9वें सीजन के फाइनलिस्ट रहे आदित्य नारायण ने अपने रिलेशनशिप पर ऑफिसियल अपडेट फैन्स तक पहुंचाई है| जी हाँ अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल को लेकर उन्होंने कहा है के जल्द ही वो उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| और आदित्य नें ईटाइम्स से हुई एक बातचीत के वक्त यह भी खुलासा किया के इस साल के जाते जाते वो शादी करने वाले हैं| और साथ ही आदित्य अपने रिलेशनशिप पर ओपेनली बात करते भी देखे गये|

श्वेता को लेकर उन्होंने बताया के बीते 10 सालों से वो उनके साथ रिलेशनशिप में रहे हैं हालाँकि बावजूद इसके कभी भी इनका रिश्ता उतना सार्वजनिक नही हुआ| उर बी जाकर सीधे इन्होने शादी का एलान कर दिया| श्वेता संग उनकी पहली मुलाकात को लेकर सवाल किये जाने पर इसका जवाब उन्होंने फिल्म शापित का सेट बताया जहाँ दोनों पहली बार मिले थे| वहीँ आगे आदित्य नें बताया के कभी भी वो इस रिश्ते को छिपाना नही चाहते थे पर जब मीडिया में तरह तरह की बातें आने लगी तो इन्होने इस रिलेशनशिप को प्राइवेट करने का फैसला लिया|

आदित्य ने इस बातचीत की शुरवात में कहा के श्वेता को अपनी पत्नी के रूप में पाकर वो बेहद खुश है| आगे उन्होंने बाते के कैसे वो श्वेता से फिल्म के सेट पर मिले और काफी फ्रेंडली भी हो गये| आगे आदित्य नें बताया के बाद में उन्हें एहसास हुआ के वो प्यार में है जब वो खुद ही श्वेता का पीछा करते थे| उन्होंने बताया के उस वक्त हम काफी छोटे थे और अपने करियर पर फोकस कर रहे थे जिसकी वजह से हम महज़ दोस्त ही बनना चाहते थे|

आगे आदित्य नें बताया के हर रिश्ते की तरह कैसे उनके इस 10 साल के रिलेशनशिप में उतार चढाव आये हैं और उन्होंने कैसे उन्हें हैन्डल किया है| उहोने बताय के यह शादी महज़ एक औपचारिकता है जो के नवंबर या दिसम्बर रक हो जाने वाली है| और रही बात गर श्वेता की तो आदित्य नें बताया के उनके माता-पिता और श्वेता काफी अच्छी तरह परिचित हैं और वो भी श्वेता को काफी पसंद करते हैं|

आगे आदित्य नें अपने इस रिश्ते को लेकर कहा के उन्हें आज भी याद है के कैसे सभी नें श्वेता संग उनके रिश्ते के खत्म होने की खबर को सच मान लिया था| औरपने इस रिश्ते की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कैसे वो और श्वेता भी काफी कम एक दुसरे से बाहर मिला करते थे| आगे उन्होंने कहा के हर रिश्ते में कभी न कभी टेंशन का वक्त जरूर आता है पर इसका ऐसा मतलब तो नही के रिश्ता हमेशा के लिए खत्म ही हो जाए|

आदित्य नें बातचीत के साथ बताया के एक दुसरे को समझने का उन्होंने पूरा वक्त लिया है और आज दोनों को यह यकीन है के एक दुसरे के लिए वो परफेक्ट है| और इसके बाद अपनी इस रिश्ते को इन्होने सार्वजनिक किया|

उन्होंने बताया के अब श्वेता और मुझे दोनों को ही ऐसा लग रहा है के अपने इस रिश्ते को हम अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं|