जन्म के 3 महीने पूरे होने पर आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, फैंस जमकर लूटा रहे प्यार

टीवी जगत के मशहूर रियलिटी शो होस्ट, एक्टर और जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण इन दिनों बहुत खुश हैं। वह इन दिनों अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। आदित्य नारायण को कुछ महीने पहले ही पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। इसी साल 24 फरवरी को आदित्य नारायण पहली बार पिता बने थे लेकिन अभी तक आदित्य नारायण ने अपनी बेटी का चेहरा अपने फैंस को नहीं दिखाया था। लेकिन अब उनकी बेटी त्विशा ने अपने 3 महीने पूरे कर लिए हैं। ऐसे में आदित्य ने इस खास मौके पर पहली बार फैंस के साथ अपनी नन्हीं परी की झलक शेयर की है।

आपको बता दें कि सिंगर आदित्य नारायण ने अपनी बेटी के जन्म के 3 महीने पूरे होने के बाद पहली बार अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चांद सा चेहरा दिखाया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी त्विशा की पहली तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर को ना सिर्फ आदित्य नारायण के फैंस बल्कि इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी बेहद पसंद कर रहे हैं और नन्ही परी पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। आदित्य नारायण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक बेहद प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही आदित्य नारायण ने सवाल जवाब सेशन में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। एक फैन ने जब आदित्य नारायण से उनकी बेटी का नाम पूछा तो सिंगर ने अपनी बेटी का नाम “त्विषा नारायण झा” बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “नोट: मैं अकेला था, जो बच्ची के नाम पर शोध कर रहा था, जबकि हर कोई लड़के के नाम की तलाश में व्यस्त था।”

आदित्य नारायण ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

आदित्य नारायण ने 23 मई 2022 को अपनी लाडली के जन्म को 3 महीने पूरे होने से पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आदित्य नारायण की बेटी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। उसकी क्यूटनेस पर कोई भी अपना दिल हार सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि त्विषा एक टोकरी में बैठी हुई बेहद क्यूट लग रही है। बास्केट में लेटी त्विशा सफेद रंग की रॉम्पर ड्रेस पहनी नजर आ रही है। इसके साथ ही सर पर लगाया नॉट वाला हेयर बैंड उन्हें बेहद प्यारा लुक दे रहा है।

आदित्य नारायण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “कल मेरी बेटी 3 महीने की हो जाएगी। यह रही हमारी खूबसूरत परी त्विशा नारायण झा।” आदित्य नारायण के द्वारा शेयर की गई तस्वीर को फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के तमाम सिंगर्स और एक्टर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट की लाइन लगा दी है। हिमेश रेशमिया, सुनिधि चौहान, विशाल डडलानी के साथ-साथ विकरांत मैसी ने भी आदित्य की बेटी पर अपना प्यार बरसाया है।

फिलहाल, हमें तो आदित्य नारायण की लाडली बेटी की तस्वीर बहुत क्यूट लगी। वैसे आपको यह कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।