Site icon NamanBharat

शादी के बंधन में बंधे उदित नारायण के बेटे आदित्य और गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल ,देखें वेडिंग की वायरल तस्वीरे

हिंदी फिल्म जगत के जाने माने सिंगर उदित नारायण के बेटे और मशहूर शो ‘इंडियन आइडल 12’ के होस्ट आदित्य नारायण लम्बे रिलेशनशिप के बाद अब अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गये हैं| बता दें के आदित्य और श्वेता की यह शादी एक मन्दिर में बीते दिन संपन्न हुई और जिसमें परिवार के महज़ 50 ही लोग शामिल हुए| बता दें के देश में कोरोना के हालातों को ध्यान में रखते हुए इन्होने इस तरह से शादी करने का फैसला किया था| हालाँकि आज के दिन यानी 2 दिसंबर को आदित्य और श्वेता की एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी को प्लान किया गया है|

फिलहाल के लिए आदित्य की शादी की तस्वीरें और वीडियोस नजर आने लगे हैं जिसमे वो अपनी पत्नी श्वेता के साथ नजर आ रहे हैं| तस्वीरों में आदित्य जहाँ क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं वहीँ इनकी पत्नी बनी श्वेता ऑफ वाइट कलर के लहंगे में नजर आई थी जिसपर उन्होंने गुलाबी रंग का शाल पहना हुआ था| शादी के दौरान आदित्य और श्वेता दोनों ही बेहद खुशाल नजर आ रहे थे|

इन सेलेब्स को दिया है इन्विटेशन

मुंबई मिरर से बात करते हुए आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण ने बताया है कि, ‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया है। हालांकि कोविड को देखते हुए वो लोग पार्टी में आएंगे या नहीं ये अभी मैं कह नहीं सकता’।

शादी का कार्ड हो रहा वायरल

आदित्य के एक फैन पेज पर कुछ दिनों पहले ही इनकी शादी के कार्ड का एक विडियो भी नजर आया था जो के काफी वायरल हुआ था| बिल्कुल रॉयल स्टाइल से डिजाईन किये गया आदित्य के शादी के कार्ड की कीमत भी काफी अधिक बताई जा रही है| सबसे ऊपर इसमें दुल्हे दुल्हन का नाम लिखा है और खोलते ही उसमे एक महल जैसा डिजाईन देखने को मिल रहा है|

शादी से पहले शेयर की ये रोमांटिक फोटो

अपनी शादी को कन्फर्म करते हुए हाल ही में आदित्य नें गर्लफ्रेंड श्वेत संग एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे दोनों एक साथ रोमांटिक पोज़ देते नजर आये थे| ये तस्वीर आदित्य और श्वेता की तिलक सेरेमनी की बताई जा रही है और इसमें एक दुसरे को ये दोनों गले लगाये नजर आ रहे हैं| आदित्य की इस तस्वीर पर इनकी फ्रेंड और मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का कमेन्ट भी आया है जिसमे वो इन्हें आगे के जीवन की शुभकामनाएं दे रही हैं|

इतने सालों का रहा रिलेशनशिप

आदित्य और श्वेता एक दूरे को लगभग 8 या 9 सालों से जानते हैं और इन्हें एक दुसरे संग रिलेशनशिप में रहे भी काफी वक्त हो चूका है| बता दें के इस साल इन्होने अपने रिश्ते को आगे बढाने की सोची और तब शादी की प्लानिंग की|

ये दोनों इससे पहले भी एक दुसरे संग घुमते और हैन्गआउट करते थे पर कभी भी इनका मन अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के नही था इसलिए हमेशा ही मीडिया और खबरों से अपने रिश्ते को दूर रखते थे|

Exit mobile version