आदित्य नारायण की लाडली बेटी दादी की गोद में खेलती आईं नजर, पाउट बनाते हुए बेहद क्यूट दिखी त्विषा

आदित्य नारायण बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे हैं। आदित्य नारायण एक बेहद मशहूर सिंगर और जाने-माने टीवी होस्ट के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। आदित्य नारायण एक ऐसे सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं। सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण इन दिनों अपने जीवन के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रहे हैं।

आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल इसी साल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल झा ने अपनी लाडली बेटी का नाम त्विषा नारायण झा रखा है। यह दोनों इन दिनों ज्यादातर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करते नजर आते हैं।

बता दें आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह आए दिन अपनी लाडली प्रिसेंस के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में त्विषा की सुपर क्यूट तस्वीर सामने आई हैं। इस तस्वीर में त्विषा अपनी दादी की गोद में खेलते हुए नजर आ रही हैं।

दादी की गोद में बैठी त्विषा पाउट बनाते हुए दिखी बेहद क्यूट

आपको बता दें कि घर में नन्ही परी त्विषा के आने के बाद ही नारायण फैमिली की खुशी सातवें आसमान पर है। दादा उदित नारायण और दादी दीपा नारायण अक्सर ही अपनी पोती पर प्यार लुटाते हुए नजर आ जाते हैं, जिसकी झलक भी वह सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और एक बार फिर से दादी की गोद में खेलते हुए त्विषा की सुपर क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर को दीपा नारायण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है।

तस्वीर में त्विषा अपनी दादी की गोद में बेहद खुश नजर आ रही हैं। ऑरेंज कलर की फ्रॉक में दो पोनीटेल में त्विषा बेहद क्यूट लग रही हैं। लेकिन इस तस्वीर में जो नेटीजन्स को सबसे ज्यादा क्यूट लग रहा है, वह त्विषा का पाउट है। जी हां, दादी की गोद में बैठी त्विषा पाउट बनाकर कैमरे को पोज करती दिख रही हैं और उनकी इस क्यूटनेस पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

इससे पहले आदित्य नारायण ने शेयर की थी ये फोटो

आपको बता दें कि आदित्य नारायण ने इससे पहले जून के महीने में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके पापा उदित नारायण और मां दीपा नारायण अपनी पोती त्विषा को गोद में लिए हुए नजर आ रहे थे। यह तस्वीर भी उनके फैंस को बहुत पसंद आई थी। अक्सर आदित्य नारायण अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियोस साझा करते रहते हैं।

24 फरवरी को आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल बने थे माता-पिता

आपको बता दें कि आदित्य नारायण ने साल 2020 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। 24 फरवरी 2022 को पहली बार इस कपल को माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। वहीं इसके बाद 23 मई 2022 को पहली बार आदित्य नारायण ने अपनी लाडली बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया था। तब से लेकर वह आए दिन अपनी बेटी त्विषा की तस्वीरें साझा करते रहते हैं।