राजेश खन्ना और स्टीव जॉब्स जैसे इन गोद लिए सेलेब्स नें जिंदगी में ऐसे मुकामों को किया है हासिल, आज नाम से जानती है दुनिया

अक्सर ही ऐसा देखा जाता है के लोगों के जिंदगी में कई सारे बड़े दुःख होते हैं और इनमे कुछ तो ऐसे होते हैं जो के इंसान चाहकर भी दूर नही कर सकता| और इन्ही में से एक है सन्तान सुख की प्राप्ति न हो पाना| यह कष्ट जिस शादीशुदा जोड़े को होता है वः अंदर ही अंदर काफी टूट जाता है| और कुछ लोग इससे उभर पाने के लिए बच्चों को गोद लेने का फैसला ले लेते हैं| ऐसे में आज की इस पोस्ट के जरिये हम आपको कुछ ऐसे ही बड़े नामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो के गोद लिए हुए हैं|

राजेश खन्ना

भारत के लोगों और हिंदी फिल्म जगत को सुपरस्टार शब्द की परिभाषा समझाने वाले जाने माने अभिनेता राजेश खन्ना आज किसी पहचान के मोहताज़ नही है| अपनी मेहनत और लगन से इन्होने हिंदी फिल्म जगत में जो नाम और रुतबा पाया था वो किसी से छिपा नही है| पर कम ही लोगों को यह बात पता है के राजेश को उन्ही के चाचा और चची नें गोद ले लिया था| अगर बात करें इनके असली माता पिता की तो उनके नाम हीरानंद खन्ना और चंद्राणी खन्ना है|

बिल क्लिंटन

एक दुर्घटना में अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति रहे बिल क्लिंटन के पिता विलियम जेफ़रसन नें दुनिया को अलविदा कह दिया| और उस वक्त बिल महज़ 3 महीने के ही थे| और ऐसे में इन्हें तकरीबन 15 साल की उम्र में क्लिंटन फॅमिली नें गोद ले लिया और यही से बिल को क्लिंटन का सरनेम भी मिला|

अर्पिता खान

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान की कहानी आज किसी से छिपी नही है| सभी को यह बात पता है के अर्पिता खान को सलमान के पिता नें गोद लिया था| एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान नें यह बात बताई थी के वो हर रोज़ एक औरत को खाना खिलाया करती थी जिसकी एक छोटी सी बच्ची थी| पर एक दिन जब सलीम वहां पहुंचे तो उन्हें वहां वो बच्ची अकेली मिली क्योंकि उसकी माँ अब इस दुनिया में नही थी| ऐसे में सलीम नें उस बच्ची को गोद ले लिया|

स्टीव जॉब्स

आज मोबाइल फोंस, लैपटॉप्स और सनी गैजेट्स के बीच एप्पल कम्पनी की अपनी एक अहम पहचान है| और हम में से कई लोगों को इसके ओनर का नाम भी पता है जो के स्टीव जॉब्स है| पर क्या आप जानते हैं के आज इतने बड़ा ब्रांड के मालिक बन चुके स्टीव जॉब्स को पाँला और क्लैरा नाम के एक कपल नें गोद लिया था जिन्हें कंसीव करने में दिक्कतें आ रही थी| और आज ये आलम है के ये दोनों स्टीव के नाम से जाने जाने लगे हैं|

नेल्सन मंडेला

नेल्सन मंडेला का नाम आज भी पूरी दुनिया में बेहद मशहूर है| इसका सबसे मुख्य कारण है इनकी दक्षिण अफ्रीका की क्रांति जो के देश के सांवले रंग वाले लोगों को समाज में बराबर सम्मान दिलाने को लेकर थी| और इसमें ये सफल भी रहे| पर हम आपको बता दें के ये महान हस्ती बचपन में एक अनाथ हुआ करते थे जिन्हें 9 साल की उम्र में थेंबू के राजा जोंगिनताबा डैलिंगड्येबो ने अडॉप्ट किया था|