500 लड़कियों के ऑडिशन के बाद फिल्म गदर के लिए चुनी गई थी अमीषा पटेल, 12 घंटे तक दिया था ऑडिशन

आपको साल 2001 में आई फिल्म तो गदर याद ही होगी। फिल्म में सनी देयोल और अमीषा पटेल अहम भूमिका में थे। उन दिनों इस फिल्म ने वाकई गदर मचा दिया था। फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म की सकीना यानी अमीषा पटेल को इस फिल्म के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म गदर के लिए उनका इंटरव्यू 12 घंटे तक चला। तब जाकर अमीषा पटेल को इस रोल के लिए चुना गया था।

12 घंटे तक चला था अमीषा पटेल का ऑडिशन-

बता दें कि अमीषा पटेल में साल 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार है से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद अमीषा ने साल गदर फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उनको ये फिल्म बहुत मुश्किल से मिल पाई थी। बताया जाता है कि अमीषा उन दिनों फिल्मों में एकदम नई थी। इसके साथ ही वो अमेरिका से आई थी, इस वजह पाकिस्तानी सकीना का रोल निभाना उनके लिए थोड़ा सा असहज था।

वहीं, फिल्म के निर्देश अनिल शर्मा गदर के लिए एक नया चेहरा तलाश रहे थे। इसके लिए उन्होंने कम से कम 500 लड़कियों के ऑडिशन लिए। अमीषा पटेल का ऑडिशन 12 घंटे तक चला था। उसके बाद जाकर अनिल शर्मा को अमीषा पटेल उस किरदार के लिए पसंद आई थी। लेकिन अमीषा की परेशानियां अब भी खत्म नहीं हुई थी।

कई रीटेक के बाद बोल जाती थी एक डायलॉग-

शूटिंग के दौरान अमीषा को बहुत सारे टेक्स लेने पड़ते थे। हालांकि इस बात से अनिल शर्मा काफी चिढ़ भी जाते थे। इसके लिए अमीषा को घंटो निर्देशक के पास जाकर अपने डायलॉग्स की प्रैक्टिस करनी पड़ती थी। अमीषा बताती थी कि वो सनी देयोल के सामने डॉयलॉग्स बोलने में काफी नर्वस हो जाती थी।

हालांकि बाद में अमीषा पटेल को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया था। इसके बाद अमीषा की साल 2002 में बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘हमराज’ फिल्म आई थी। ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी। लेकिन अमीषा पटेल बहुत ज्यादा इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं कर पाई। उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ज़रुर की। पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपना जादू चला दिया था, लेकिन समय के साथ वे अपनी लोकप्रियता को बरकरार नहीं कर सकी। जिसका नतीजा है कि आज अमीषा का फ़िल्मी करियर शून्य के बराबर हो चुका है।

फैमिली से हैं बहुत खराब रिश्ते-

फिल्मी दुनिया के अलावा अमीषा अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर काफी परेशान रहती थी। उनकी निजी जिदंगी की बात करें, उनके माता-पिता से उनके रिश्ते बिल्कुल भी अच्छे नहीं है। अमीषा ने अपने पिता पर 12 करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। वहीं, अमीषा ने एक बार मीडिया के सामने ये तक कहा था कि उनकी मां उन्हें चप्पलों से पीटकर घर से निकाल दिया था।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम अपडेट्स जानने के लिए नमनभारत के साथ जुड़े रहें। साथ ही आप हमारे आर्टिकल्स को शेयर ज़रुर करें।