शादी के 9 साल बाद जब शिल्पा शेट्टी ने किया सलमान खान के साथ अपने रिश्ते का खुलासा

अक्सर आपने बॉलीवुड में बनते बिगड़े रिश्तों की कहानियां देखी होंगी। चाहे समय अभी का हो या फिल 90 के दशक का आज भी अफेयर्स की खबरों का सिलसिला थमा नहीं है। वहीं अगर 90 के दशक में अपने ठुमके से लाखों फैंस को अपना दीवाना बना चुकी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बात करें तो शिल्पा का नाम कई दिग्गज स्टार्स के साथ जोड़ा गया। इस दौरान किसी के साथ शिल्पा ने अपने रिश्ते को कबूल किया तो किसी के साथ चुपचाप डेटिंग करती रही लेकिन शादी के कई साल बीत जाने के बाद शिल्पा ने एक बड़ी खुलासा किया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शादी के 9 सालों बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलासा किया। बता दें कि उन दिनों सलमान और शिल्पा शेट्टी के अफेयर्स की खबरें जोरों पर थी। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया। बताया जाता है कि शिल्पा और सलमान का प्यार फिल्म शूटिंग के दौरान चढ़ा लेकिन अपने इस प्यार का जिक्र दोनों कभी खुलकर नहीं कर पाए। लेकिन अब जाकर शिल्पा शेट्टी ने पुराने दिनों को याद करते हुए सलमान को लेकर बड़ा खुलासा किया।

शिल्पा के घर आया करते थे सलमान खान

एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी ने बताया कि सलमान खान अक्सर उनके घर जाया करते थे और रात को भी वहीं रूक जाते थे। इस दौरान सलमान शिल्पा के पापा के साथ काफी मस्ती भी किया करते थे। जी हां, शिल्पा शेट्टी ने बताया कि सलमान खान उनके घर कभी भी आ जाते थे और हम सब मिलकर मस्ती करते थे। सलमान खान का हमारे साथ रिश्ता एकदम परिवार जैसा हो गया था। पापा के साथ सलमान ड्रिंक्स भी करते थे, ऐसे में वे पापा सलमान के साथ काफी ज्यादा क्लोज थे।

‘पापा के जाने के बाद सलमान खान बहुत रोये थे’

अपने इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि जब उनके पिता का निधन हुआ तब सलमान उनके घर पर ही आए हुए थे और वो उसी टेबल पर जा बिछे थे जहां दोनों अक्सर ड्रिंक्स किया करते थे। शिल्पा ने बताया कि सलमान को पापा का साथ बहुत याद आ रहा था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता बन गया था। लेकिन ये रिश्ता काफी समय तक टिक नहीं पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

इसलिए हुआ था दोनों का ब्रेकअप

खबरों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थी ऐसे जब शिल्पा को इस बात का पता चला कि सलमान के साथ उनका कुछ नहीं होने वाला तो उन्होंने सलमान का साथ छोड़ दिया। कुछ साल बीत जाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने ब्रिटिश भारतीय बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। दोनों ही तब सुर्खियों में आए थे जब दोनों ने मिलकर आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स को खरीद लिया था। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी। आज दोनों एक खुशहाल परिवार की तरह जी रही हैं।