लिव-इन में रहने के बाद भी जब बिपाशा बसु ने जॉन अब्राहम को पहचानने से कर दिया था इंकार

कहते हैं, ज़रूरी नहीं हर प्यार को उसकी मंजिल ही मिले, कुछ कहानियां अधूरी भी रह जाया करती हैं। बी टाउन में कितने ही ऐसे पावर कपल्स रहे हैं जिनका अच्छा रिश्ता चलने के बाद खत्म हो गया। कुछ ऐसी ही लव स्टोरी थी एक समय में सबसे चर्चित कपल जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की। इन दोनों को एक परफेक्ट कपल कहा जाता था। कुछ खबरों के मुताबिक, ये जोड़ा बिना शादी के करीब 10 साल तक लिव-इन में भी रहते थे। दोनों का काफी सीरियस रिलेशनशिप था। लेकिन काफी लंबे वक्त तक साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इन दोनों की बात उस वक्त इतनी खराब हो गई थी, तो ये एक-दूसरे का नाम भी सुनना पसंद नहीं करते थे।

जब बिपाशा ने कहा था-कौन जॉन?

मीडिया में इन दोनों के रिश्ते और ब्रेक-अप की खूब चर्चाएं होती थी। सभी ने अपने मुताबिक इनके ब्रेक-अप के कारण भी बताए थे। लेकिन दोनों ने अपने ब्रेक-अप को लेकर ओपनली कुछ नहीं कहा। लेकिन हद तो तब हो गई थी जब बिपाशा ने मीडिया में सबने सामने कह दिया था कि कौन जॉन, मैं किसी इस नाम के शख्स को नहीं जानती।

हुआ कि जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के ब्रेकअप के बाद मीडिया लगातार इन दोनों से रिश्ता टूटने की वजह जानना चाह रहे थे। जब मीडिया ने एक बार एक्ट्रेस ने कारण पूछा चाहा तो बिपाशा ने सीधे पलटकर मीडिया से ही सवाल कर दिया कि ‘कौन जॉन? मैं ऐसे किसी शख्स को नहीं जानती’।

सिर्फ बिपाशा ही नहीं बल्कि जॉन भी उनके लिए कुछ ऐसा ही रिएक्ट कर रहे थे। कई बार मीडिया में नोटिस किया गया है कि जॉन अब्राहम खुलेआप इवेंट्स या अवॉर्ड फंक्शन्स में बिपाशा को इग्नोर करते हुए नज़र आते थे। बाद में दोनों स्टार्स ने ब्रेक-अप को लेकर अपने अपने तर्क दिए।

क्यों हुआ जॉन-बिपाशा का ब्रेकअप-

बिपाशा का कहना है कि उनको शक था कि जॉन अब्राहम उन्हें धोखा दे रहे हैं और उनकी एक एनआरआई गर्लफ्रैंड भी है। जिसका नाम प्रिया रुंचाल है। बता दें कि प्रिया रुंचाल अब जॉन की वर्तमान पत्नी भी है। हालांकि उस वक्त जॉन अब्राहम ने साफ कहा था कि उन्होंने कभी भी बिपाशा को चीट नहीं किया था। दोनों के रिश्ते को लेकर ये भी कहा जाता था कि इतने साल लिव-इन में रहने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से शादी करने को लेकर श्योर नहीं थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है। बिपाशा बसु सलमान खान के साथ फिल्में करना चाहती थी। लेकिन, जॉन और सलमान खान के बिल्कुल भी नहीं पटती थी। इस बात को लेकर भी कई बार जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु में झगड़ा होता था। खैर, अब दोनों ही अपनी अपनी जिदंगी में आगे बढ़ चुके हैं। जॉन और बिपाशा दोनों की शादी हो चुकी है। बिपाशा ने साल 2016 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की तो वहीं जॉन ने साल 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी की।

बॉलीवुड की ऐसे ही दिलचस्प किस्से जानने के लिए नमनभारत के साथ जुड़े रहें।