MMS लीक के बाद बेकार हुआ इस भोजपुरी अभिनेत्री का करियर, अब भगवान कृष्ण की भक्ति हुई लीन, देखें Photos

फिल्मी दुनिया की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो ग्लैमर की दुनिया को छोड़ अध्यात्म से जुड़ चुकी हैं। कई अभिनेत्रियों ने दिखावे की दुनिया को छोड़कर ईश्वर की आस्था में जाना मुनासिब समझा। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी रीजनल सिनेमा का जाना-माना चेहरा हुआ करती थीं लेकिन अब वह भगवान कृष्ण जी की शरण में हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित की। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेत्री प्रियंका पंडित इन दिनों अपनी धार्मिक तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का बदला हुआ अवतार देखने को मिल रहा है, जो लोगों को हैरान कर रहा है।

प्रियंका पंडित आजकल श्री कृष्ण जी के भक्ति में सराबोर रहती हैं। जी हां, प्रियंका पंडित ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाकर भगवान श्री कृष्ण जी की भक्ति में डूबी रहती हैं।

कभी प्रियंका पंडित अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चाओं में रहती थीं लेकिन अब उनकी भक्ति में डूबी तस्वीरों की चर्चा हो रही है।

प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद प्रियंका पंडित मानों सिनेमा की रंगीन दुनिया को छोड़कर अध्यात्म का रास्ता अपनाते दिख रही हैं।

प्रियंका पंडित के इंस्टाग्राम पर आपको अभिनेत्री की भगवान कृष्ण जी की भक्ति में लीन कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।

एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियोस मौजूद हैं, जिसमें वह कन्हैया संग बातचीत करते और उनकी भक्ति में डूबी हुई दिख रही हैं।

प्रियंका पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी फोटोज पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका पंडित अपना ज्यादातर समय वृंदावन में ही व्यतीत करती हैं। जब भी प्रियंका पंडित को मौका मिलता है, तो वह बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंच जाती हैं।

अब प्रियंका पंडित ग्लैमर वर्ल्ड से दूर होकर श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी दिखती हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब एमएमएस वीडियो लीक होने की वजह से उन्हें काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी।

हाल ही में अभिनेत्री ने अपने एमएमएस लीक कांड पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री का पिछले साल एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, तभी से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब लंबे वक्त के बाद उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अभिनेत्री ने यह कहा है कि किसी ने सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए उन वीडियो में उनका नाम जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा “मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।” प्रियंका पंडित ने खुलासा किया कि उनका करियर बर्बाद हो गया है।

अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने यह कहा था कि वायरल वीडियो में वो नहीं हैं। किसी ने जानकर उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसा किया है। उनका करियर बर्बाद हो गया है। अब अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने पहले ही कानूनी एक्शन ले लिया है और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज भी करा दी है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि प्रियंका पंडित ने अपना काम पूरी तरह से छोड़ दिया है। उनके सोशल मीडिया पेज को देखकर ऐसा लगता है कि प्रियंका अभी भी काम कर रही हैं।