Site icon NamanBharat

कपिल का शो छोड़ने के बाद सुनील ग्रोवर सड़क पर बेच रहे मूंगफली, Video देख हैरान फैंस पूछ रहे सवाल

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। सुनील ग्रोवर ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सबको खूब हंसाया है। कभी मशहूर डॉक्टर गुलाटी, तो कभी गुत्थी बनकर सुनील ग्रोवर ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक सुनील ग्रोवर ने अच्छा खासा नाम कमाया है परंतु उनके लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। यह मुकाम हासिल करने के लिए सुनील ग्रोवर ने बहुत कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। लेकिन हर मुश्किल का सामना करते हुए वह इस मुकाम तक पहुंचने में सफल हुए हैं।

सुनील ग्रोवर लोगों को हंसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अपनी अतरंगी हरकतों की वजह से वह सुर्खियों में बने रहते हैं। कपिल शर्मा के शो से लाइमलाइट में आए सुनील ग्रोवर ने अकेले भी कई शोज किए हैं परंतु उतनी सफलता हासिल नहीं हुई। सुनील ग्रोवर ने फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है और अभी भी काम कर रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का जो लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कॉमेडियन सड़क के किनारे मूंगफली बेचते और भूनते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को खुद सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, तो कॉमेडियन के फैंस काफी परेशान हो गए। वीडियो को देखने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े कॉमेडियन को मूंगफली बेचनी पड़ रही है, भला ऐसा क्या हो गया?

सुनील ग्रोवर सड़क पर बेच रहे हैं मूंगफली

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी वह अपनी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करते हैं, तो कभी वीडियो शेयर करते हैं। सुनील ग्रोवर में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि वह सड़क के किनारे बैठकर मूंगफली बेच रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील ग्रोवर सड़क के किनारे एक मूंगफली की दुकान पर पहुंचते हैं। वहां पहले वह रखे सभी आइटम को देखने लगते हैं और फिर बैठकर मूंगफली को भूनने लग जाते हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि मानो यह दुकान किसी और की नहीं बल्कि उनकी खुद की है। वह बार-बार कड़ाही से मूंगफली निकालते हैं, उसको चालते हैं और फिर उसे बीच-बीच में उछाल भी देते हैं। सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा “खाओ खाओ खाओ।” इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया।

फैंस ने पूछे तरह-तरह के सवाल

वीडियो देखने के बाद फैंस कमेंट करते हुए तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा “भइया पता दे दो हम भी आ जाते हैं।” वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा “कैसे दिन आ गए हैं।” वहीं एक और यूजर ने कॉमेडियन का मजाक उड़ाते हुए कमेंट कर लिखा कि “द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद आपकी ऐसी हालत हो गई है।” वहीं कुछ अभिनेता का वीडियो देखने के बाद काफी हैरान और परेशान भी हो गए हैं।

वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

आपको बता दें कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने यह वीडियो सिर्फ मस्ती में बनाया है। उन्होंने इस वीडियो को अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए शेयर किया है। उन्होंने यह काम शुरू नहीं किया है। बता दें कि सुनील ग्रोवर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

Exit mobile version