शादी के बाद सायली कांबले ने शेयर की पति संग तस्वीरें, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी लगाए खूब जचीं Mrs.Dhawal Patil

टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो “इंडियन आइडल” हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। वहीं हाल ही में “इंडियन आइडल 12” शो से मशहूर हुईं कंटेस्टेंट सायली ​कांबले विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल पाटिल के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर सायली ​कांबले और धवल पाटिल की शादी और रस्मों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि सायली ​कांबले ने 24 अप्रैल, रविवार को अपने बॉयफ्रेंड धवल पाटिल के साथ शादी के बंधन में बंधीं। कपल ने मराठी रीति रिवाज से धूमधाम से शादी रचाई। इनकी शादी में उनके कई दोस्त भी शामिल हुए थे। मराठी दुल्हन बनीं सायली ​कांबले अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लगीं, जिसकी तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार दिया।

वैसे देखा जाए तो मिस से मिसेज बनकर सिंगर सायली ​कांबले बेहद खुश नजर आ रही हैं और अब शादी के बाद उन्होंने अपने पति धवल पाटिल के साथ की कुछ बेहद शानदार और खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सायली ​कांबले ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल, शादी के बाद सायली ​कांबले ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि न्यूली कपल परिवार के साथ पोज देता हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस सायली ​कांबले को शादी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

टीवी शो “इंडियन आइडल 12” की फेम सिंगर सायली ​कांबले के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नई नवेली दुल्हन सायली ​कांबले शादी के बाद वाली अपनी शादी की तस्वीरों में बैगनी कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

महाराष्ट्रीयन स्टाइल में सजी नई बहु रानी सायली ​कांबले हर तस्वीर में बहुत सुंदर लग रही हैं। सायली ​कांबले साड़ी के साथ ट्रिपल लेयर नेकलेस और अपने पति के नाम का मंगलसूत्र भी पहने नजर आ रही हैं।

माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर, सायली ​कांबले के चेहरे की चमक और खुशी तस्वीरों में साफ साफ देखी जा सकती है। सायली ​कांबले ने बालों में बन बनाकर उसे फूलों से सजाकर अपने लुक को पूरा किया है।

सायली ने अपने लविंग हसबैंड धवल संग दिए पोज

सिंगर सायली अपने लविंग हसबैंड धवन के साथ पोज देते हुए भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस दौरान नवविवाहित जोड़ा एक दूसरे की आंखों में प्यार से देखता हुआ नजर आ रहा है। कपल के रोमांटिक पोज उनकी तस्वीरों की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। वैसे यह दोनों एक दूसरे को अपना हमसफ़र चुनकर कितना ज्यादा खुश हैं, इस बात का अंदाजा दोनों की प्यारी सी मुस्कान से ही लगाया जा सकता है।

सायली कांबले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन तस्वीरों को साझा किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सायली कांबले अपने पति के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फैंस उन्हें शादी की ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं और हैप्पी मैरिड लाइफ विश कर रहे हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।