प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड बनने के बाद माँ ने कही थी ये बेवकूफी वाली बात, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता, इन्होंने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा एक सफल अभिनेत्रियों की श्रेणी में शामिल हैं। इन्होंने कई हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इनकी खूबसूरती और उनके अभिनय के चर्चे दुनिया भर में हैं। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो प्रियंका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड जीतने से जुड़ा हुआ है। 20 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें लम्हों को एक वीडियो के माध्यम से शेयर किया है। इस वीडियो में देसी गर्ल ने बताया है कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी मां की सबसे बड़ी चिंता क्या थी।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मिस वर्ल्ड वाला वीडियो

जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था तो यह सिर्फ प्रियंका चोपड़ा के लिए ही नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए काफी खास दिन रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने उन बेहतरीन लम्हों को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा से उस पल को लेकर सवाल पूछती हैं, जब उनकी बेटी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। वीडियो के अंदर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां कहती हैं कि “मेरी आंखों से आंसू बहे जा रहे थे। मुझे नहीं पता था कि क्या होने वाला है, मैं बस उसे गले लगाना चाहती थी और जब मैंने उसे गले लगाया तो मैंने उस वक्त बहुत ही बेवकूफी वाली बात कह दी, उस वक्त मुझे कहना चाहिए था कि तुम्हारे मिस वर्ल्ड बनने से मैं बहुत खुश हूं, यह बोलने के बजाय मैंने कहा अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा।”

जैसा कि आप लोग इस वीडियो को देख सकते हैं इस वीडियो के अंदर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा ने खुद बताया था कि मिस इंडिया की घोषणा के बाद क्या सब हुआ था। इस वीडियो के अंदर प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा इस पल को याद करते हुए कहते हैं कि “मुझे याद है कि मैं उस वक्त केवल 11-12 साल का था। मेरे अंदर मिक्स्ड फिलिंग्स थी, मैं खुश था कि वह जीत गई हैं लेकिन अगले ही पल मुझे याद आया कि अब उनके बजाय मैं पढ़ाई के लिए अमेरिका जाऊंगा।” वीडियो में ताज पहनते हुए प्रियंका के चेहरे की खुशी साफ साफ झलक रही है। प्रियंका के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और सभी फैंस इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा पहले इंजीनियर बनना चाहती थीं, इन्होंने कॉलेज में एडमिशन भी ले लिया था परंतु मिस वर्ल्ड बनने के बाद इनके पास फिल्मों के ऑफर आने लगे थे, जिसकी वजह से इन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। अगर इनके फिल्मी करियर के बारे में जाने तो इन्होंने अभी तक बॉलीवुड की बहुत ही सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इनके द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दर्शकों का प्यार ही है जिसकी बदौलत यह इतनी बड़ी अभिनेत्री बन गई हैं। देश के लोगों के साथ-साथ विदेश के लोग भी इनको अच्छी तरह जानते हैं। इन्होंने अपने अभिनय का लोहा विदेशों में भी बनवाया है।