Site icon NamanBharat

फिल्म जगत की इस बड़ी एक्ट्रेस की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इन्स्ग्राटाम अकाउंट पर बताई ये जरूरी बातें

आज के समय की अगर हम बात करें तो पूरी दुनिया आज कोरोना का कहर झेल रही है| कहीं पर लॉकडाउन लगा हुआ है तो कहीं पर घर से निकलने पर पाबंदी| पूरी दुनिया आज इस कोरोना की मार से त्रस्त है| इसके आगे न कोई अमीर है न कोई गरीब जो भी इसके शिकंजे में फंसा उसका निकलना लगभग नामुमकिन| ऐसे में हम सभी अपने घरों में खुद को कैद करने को मजबूर हैं| आये दिन हमारे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढती जा रही है|

कोरोना आज पूरे देश नही बल्कि विश्व स्तर पर एक बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है| अब तो धीरे धीरे यह वायरस हमारे देश में कुछ ऐसे पैर पसार रहा है के अभिनेताओं और अभिनेत्रिओं में भी इसका कहर देखने को मिल रहा है| अभी हाल ही में बॉलीवुड के सबसे जाने माने बच्चन परिवार को लेकर एक खबर आई थी| जिससे पता चला था के बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी बहु ऐश्वर्या राय अपनी कोविड की जांच में पॉजिटिव पाए गये थे| इसके बाद अभिनेता अनुपम खेर जी के घर भी इसका कहर देखने मिला था|

आज की हमारी पोस्ट भी इन्ही से मिलती जुलती है| आज की इस पोस्ट में हम आपको एक साउथ सिनेमा एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं| बता दे के नई खबरों के अनुसार साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉजिटिव पायी गयी हैं| इस पूरी खबर को ऐश्वर्या ने खुद अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है| उन्होंने अपनी स्टोरी में इस बात को साफ़ करते हुए लिका है के मेरी कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|

.

ऐश्वर्या अर्जुन ने इन्स्टाग्राम पोस्ट पर बताते है के उनकी कोविड-19 ( कोरोना वायरस ) की जांच की रिपोर्ट में वो संक्रमित पायी गयी हैं| और इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी है के फिलहाल अभी के लिए उन्हें अपने घर पर ही होम क्वारंटाइन करके रखा गया है| इन सब जानकारियों को उन्होंने अपने इन्स्टा अकाउंट पर सोमवार को पोस्ट किया था| उहोने बताया के- “पेशेवर मेडिकल टीम द्वारा दिए गये निर्देशों का पालन करते हुए और पूरी सावधानी बरतते हुए मै घर पर क्वारंटाइन में हूं| “

इन सब के साथ उन्होंने अपने कुछ दिनों पहले मिले लोगों से आग्रह भी किया के वो भी अपनी जांच करवाए| उन्होंने आगे लिखा,- ‘ मेरे संपर्क में जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में आए हैं, वो कृपया अपना ख्याल रखें और तुरंत जाकर अपना टेस्ट करवा लें| आप सभी मास्क जरूर पहने और सुरक्षित रहें| जल्द ही मै आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी दूंगी| ईश्वर कृपा बनाए रखें. सादर, ऐश्वर्या अर्जुन.”

ऐश्वर्या मशहूर के बारे में अगर हम आपको कुछ बताये तो ये मशहूर तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों मे दिखने वाली अभिनेत्री हैं| इनके पिता का नाम अर्जुन सरजा है जो के एक अभिनेता और फिल्मकार| अर्जुन सरजा की अगर हम बात करें तो इन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ‘एक्शन किंग’ कहा जाता है|अंत में हम आपसे कहेंगे के आप भी घर पर रहें और इस कोरोना वायरस से खुद और अपनों को बचाए|

Exit mobile version