बेटी आराध्या संग ऐश्वर्या राय ने ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस, प्यारी फोटो शेयर कर लोगों को दी बधाई

क्रिसमस भारत सहित दुनियाभर में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है। इस त्यौहार को हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। देश-विदेश में आज क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। देशभर में क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड सितारों की बात करें, तो ये हर त्यौहार का खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए जाने जाते हैं।

लेकिन जब बात क्रिसमस की होती है, तो पूरी इंडस्ट्री एक अलग ही रंग में रंगी नजर आती है और अपने मस्ती भरे अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई भी कमी नहीं छोड़ते हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड के सितारे अपने फैंस को भी अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर शुभकामनाएं भी देते हैं। इसी बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है और बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपनी एक बहुत प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

ऐश्वर्या राय ने तस्वीर शेयर कर फैंस को दी क्रिसमस की बधाई

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने 25 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी आराध्या बच्चन के साथ एक सेल्फी शेयर की है और अभिनेत्री ने अपने फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। इस प्यारी सी तस्वीर में पूर्व ब्यूटी क्वीन के साथ उनकी बेटी आराध्या को भी देखा जा सकता है। इस दौरान मां-बेटी की यह जोड़ी अपने हाथों में एक बुके भी लिए हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में क्रिसमस की काफी सारी सजावट नजर आ रही है। ऐश्वर्या ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है।

ऐश्वर्या राय ने फोटो शेयर करते हुए यह लिखा है कि “मेरी क्रिसमस। इस क्रिसमस पर ईश्वर सभी को ढेर सारा प्यार, शांति, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य के रूप में आशीर्वाद दे।” अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के द्वारा शेयर की गई यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस के द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूरे बच्चन परिवार को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।

टीम की जीत पर मनाई थी खुशी

हाल ही में, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन प्रो कबड्डी लीग 2022 को देखने के लिए पुणे गई थीं। अभिनेत्री के पति अभिषेक बच्चन एक टीम के मालिक हैं। अभिषेक बच्चन की टीम के लीग जीतने पर तीनों ने खुशी मनाई थी। अपनी टीम जयपुर पिंकपैथर के लीग जीतने पर आराध्या बच्चन ने अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन और पिता अभिषेक बच्चन के साथ जमकर डांस किया था। इसकी तस्वीरें और वीडियोस भी खूब वायरल हुए थे।

ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को हाल ही में निर्देशक मणिरत्नम की एक्शन ड्रामा फिल्म “पोन्नियन सेल्वन पार्ट-1” में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने रानी नंदिनी की भूमिका निभाई है, जबकि कार्तिक शिवकुमार और जयम रवी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल हुई, जिसके बाद निर्माताओं ने PS-1 के दूसरे भाग को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।