दुनिया भर में ऐश्वर्या राय की हैं 5 हमशक्ल, आप भी देखिए तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में आता है। ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय और कला से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इन्हें इनकी सुंदरता और अभिनय के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज भी ऐश्वर्या राय अपने नाम कर चुकी हैं। ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।

ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती और एक्टिंग टैलेंट के दम पर आज बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐश्वर्या राय जितना या उनके जैसा खूबसूरत शायद दुनिया में कोई और होगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या राय जैसी असल में दुनिया भर में एक दो नहीं बल्कि 5 हमशक्ल हैं।

जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। आज हम आपको ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वाली 5 महिलाओं से मिलाने वाले हैं। यह सभी उनकी हमशक्ल के रूप में मशहूर हैं। तो चलिए देखते हैं इनकी तस्वीरें…

आमना इमरान

इस लिस्ट में पहला नाम आमना इमरान का है जो पाकिस्तान की रहने वाली हैं। आमना इमरान देखने में बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसी ही हैं। यह पेशे से एक मेडिकल प्रोफेशनल हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया ने उन्हें ऐश्वर्या राय का हमशक्ल बता दिया है।

एक इंटरव्यू के दौरान आमना इमरान ने अपनी भारतीय कनेक्शन के विषय में बताया था। उन्होंने कहा था कि “मेरे पिता पाकिस्तानी हैं लेकिन उनके मां-बाप भारतीय थे। मेरी मां और उनके माता-पिता अफगानिस्तानी हैं। मैं अंग्रेजी, पर्शियन, पंजाबी और उर्दू बोल लेती हूँ।” सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बताते हैं।

महलाघा जबेरी

महलाघा जबेरी को भी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल माना जाता है। यह ईरान की मॉडल हैं। आप उनकी ग्रे आँखों को देख लें या फिर प्यारे होंठ को देख लीजिए, उनके शरीर के बहुत से फीचर ऐश्वर्या राय से काफी हद तक मिलते जुलते हैं।

वह भारत में तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने 2019 में इंडिया का दौरा किया था। यहां उनके मंदिर के बाहर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। उन्हें लोगों ने देखा तो ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का खिताब दे दिया था। सोशल मीडिया पर महलाघा जबेरी की फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है।

अमूज अमृता

अमूज अमृता भी सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के तौर पर काफी मशहूर हुई थीं। उन्होंने ऐश्वर्या राय की फिल्म Kandukondain Kandukondain का एक सीन री-क्रिए कर सनसनी मचा दी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी। ऐश्वर्या राय की तरह नजरों से खेलना और परफेक्ट लिप सिंकिंग करना लोगों को बेहद पसंद आया था।

मानसी नाइक

मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक ने ऐश्वर्या राय की फिल्म “जोधा अकबर” का एक लुक री-क्रिएट किया था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में आई थी। उनके ऐश्वर्या राय की कॉपी करते हुए कई टिक टॉक वीडियो भी वायरल हुए थे। उन्हें ऐश्वर्या राय की हूबहू कॉपी करने के लिए भी खूब तारीफें मिली थीं।

स्नेहा उल्लाल

आप सभी लोग सलमान खान की खोज अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल को तो अच्छी तरह से जानते ही हैं। स्नेहा उल्लाल ने साल 2005 में सलमान खान की फिल्म “लकी” से बॉलीवुड में कदम रखा था।

उन्हें देखने के बाद हर कोई यही कहता था कि सलमान खान तो एकदम ऐश्वर्या राय की हमशक्ल लेकर आ गए। स्नेहा उल्लाल उस समय के दौरान ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के रूप में खूब मशहूर हुई थीं।