अपने जन्मदिन पर बेटी आराध्या संग सिद्धिविनायक के दर्शन को पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, सामने आई तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके साथ ही यह सबसे खूबसूरत अभिनेत्री भी मानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय एक समय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं। बता दें कि ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वह भारत की पॉपुलर और हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता के साथ-साथ उनकी बेहतरीन अदाकारी के लोग दीवाने हैं। दुनियाभर में ऐश्वर्या राय के फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है।

ऐश्वर्या राय ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। बता दे कि ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां से अभिनेत्री की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। ऐश्वर्या राय 1 नवंबर 2022 को 49 साल की हो चुकी हैं। अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर वह काफी सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं।

ऐश्वर्या राय अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी मौजूद रहीं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर सिद्धिविनायक मंदिर जाती रहती हैं। भगवान गणेश पर उनकी बहुत ज्यादा आस्था है। गौरतलब है कि मुंबई का यह मंदिर एक बेहद ही प्रसिद्ध मंदिर है और यहां आए दिन बॉलीवुड का कोई ना कोई सितारे दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपने जन्मदिन के खास मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए इस मंदिर में पहुंचीं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन बप्पा का आशीर्वाद लेती हुई नजर आ रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों मां-बेटी हाथ में पूजा की थाली लिए और बप्पा के सामने हाथ जोड़ते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

ऐश्वर्या राय का करियर

आपको बता दें कि 1 नवंबर 1973 को मैंगलुर, कर्नाटक में जन्मीं ऐश्वर्या राय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में मणिरत्नम की फिल्म “इरूवर” से की थी। यह फिल्म सफल रही। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म “और प्यार हो गया” थी, परंतु यह फिल्म कुछ खास सफल नहीं हुई। 1999 में रिलीज हुई “हम दिल दे चुके सनम” उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही। यह फिल्म काफी सफल साबित हुई और ऐश्वर्या के काम को भी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट

अगर हम ऐश्वर्या राय के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में ऐश्वर्या राय मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म “पोन्नियन सेल्वन 1” में दिखीं हैं। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही है।