मिस वर्ल्ड रह चुकी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हैं इतनी बड़ी प्रॉपर्टी की मालकिन, करोड़ो के फ्लैट्स और अपार्टमेंट्स हैं शामिल

बॉलीवुड की बेहद मशहूर अभिनेत्री होने के साथ साथ साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम कर चुकी जानी मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम 10 से अधिक फिल्मफेयर अवार्ड्स दर्ज है जो के यह बताने के लिए काफी है के ऐश्वर्या अपने करियर में कितनी कामयाब थी| इनके करियर में ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी बड़ी फ़िल्में शामिल हैं| अभी की कहें तो शादी के बाद से ही ऐश्वर्या लम्बे वक्त से फिल्मों से दूर हैं पर फिर भी इनकी संपत्ति में कोई ख़ास कमी नही आई है| ऐश्वर्या की नेट वर्थ आज की तारिख में लगभग 258 करोड़ है|

फिल्मों को करने के लिए ऐश्वर्या तकरीबन 9 करोड़ रूपए तक लेती हैं| वहीँ कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड इंडोर्समेंट से भी अभिनेत्री अच्छी कमाई कर लेती हैं जिनमे सबसे अधिक लोरेअल पेरिस शैम्पू शामिल है| आज फिल्मों से दूर होने के बाद भी ऐश की साल की कमाई लगभग 15 करोड़ है|

दुबई में 16 करोड़ का विला

दुबई जैसे नामी शहर में ऐश्वर्या का एक आलिशान विला है जिसकी कीमत तकरीबन 16 करोड़ रूपए हैं| इसकी लोकेशन दुबई में सेंचुरी फॉल एरिया है जो के लगभग शहर के बीच में ही है| ऐश्वर्या नें इसे उन दिनों खरीदा था जब वो फिल्मों में नजर आया करती थी| आज इनकी कीमत खरीद की कीमत से लगभग 3 गुना हो गयी है|

मुंबई में 21 करोड़ का अपार्टमेंट

देश में भी ऐश्वर्या के पास कई बड़ी प्रॉपर्टीज हैं जिनमे सबसे बड़ी प्रॉपर्टी ऐश्वर्या ऐश्वर्या का एक बहुत ही बड़ा अपार्टमेंट है जो मुंबई के ही बांद्रा में बना हुआ है| आज की तारिख में इसकी कीमत तकरीबन 30 करोड़ रूपए बताई जाती है| फ्रेंच विंडोज से सजा हुआ थ अपार्टमेंट एक बहुमंजिला डिजाईन से तैयार किया गया है जिसमे तकरीबन 5 फुल साइज़ बेड रूम्स हैं| स्काईलार्क टावर्स के 37 वें मंजिले पर बने इस अपार्टमेंट में ऐश कभी कभी नजर आती हैं|

करोड़ो रुपये की लग्ज़री कार

बंगलों और घरों के बाद ऐश्वर्या को गाड़ियों का भी काफी शौक है| ऐसे में आमतौर पर ऐश्वर्या का फोकस लग्जरी गाड़ियों पर अधिक रहता है| वैसे तो ऐश्वर्या कई लग्जरी गाड़ियां ओन करती हैं पर इनकी सबसे पसंदीदा गाड़ियों की बात करें तो वो Bentley CGT है| दुनिया की सबसे शानदार और महंगी गाड़ियों में शामिल इस कार की कीमत 3.65 करोड़ बताई जाती है|

इसके अलावा ऐश के पास एक Mercedes Benz S500 भी है जिसकी कीमत 2.35 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही शहर में कहीं आने जाने के लिए ऐश नें एक और लग्जरी कार रखी है जो के Audi 8L है| इस कार की कीमत लगभग 1.12 करोड़ रूपए है|

50 लाख की रिंग, 75 लाख की 1 साड़ी

अपनी ख़ूबसूरती के मामले में भी ऐश्वर्या पैसों को नही देखती हैं| अगर शादी के ही दिन की बात करें तो ऐश्वर्या की सदी ही 75 लाख रूपए की थी और इसकी खासियत यह थी के इसमें असली सोने की कढाई थी| वहीँ इनकी शादी की अंगूठी उस तारिख में 50 लाख की थी जिसपर 53-कैरेट सॉलिटेयर डायमंड लग हुआ था|