जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। देशभर में दुर्गा पूजा की धूम चल रही है। दुर्गा पूजा के पंडाल सजे हैं। तमाम फिल्मी सितारे भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मना रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम अभिनेत्री काजोल का भी है। आपको बता दें कि नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ काजोल भी मनाती हैं। इस वर्ष उनके यहां भी त्यौहार की रौनक देखने को मिल रही है। काजोल ने अपने परिवार के साथ मिलकर हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से दुर्गा पूजा सेलिब्रेट किया।
आपको बता दें कि काजोल अपने पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा में हिस्सा लेती हैं। हाल ही में काजोल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे युग के साथ सबको खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्गा पूजा पंडाल में युग देवगन अपनी मां काजोल की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।
पंडाल में काजोल की मदद करते नजर आए युग देवगन
आपको बता दें कि अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोस फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। काजल जो भी पोस्ट करती हैं, वह देखते ही देखते वायरल हो जाती है। एक बार फिर से काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों को भोज कराते हुए दिख रही हैं। इसके साथ ही उनकी मदद कर रहे बेटा युग को भी वीडियो में देखा जा सकता है।
काजोल के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री काजोल लाल रंग की सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में एक तसला पकड़ा हुआ है, जिसमें भोज का प्रसाद रखा हुआ है। काजोल के साथ में उनके बेटे युग भी नजर आ रहे हैं, जो प्रसाद मेहमानों को परोसते हुए दिख रहे हैं। युग ने अपनी मम्मी की साड़ी के मैचिंग का लाल रंग का कुर्ता पहना है। बेटे को इस तरह पंडाल में काम करते हुए देख काजोल की खुशी का ठिकाना नहीं है।
काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही अपनी खुशी जाहिर की है। काजोल ने वीडियो के साथ में यह लिखा है कि “मुझे अपने बेटे पर गर्व है….परंपरा जारी है।” काजोल के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स की आ रही दिलचस्प प्रतिक्रिया
काजोल ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखने के बाद हर कोई उनके बेटे युग की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही यूजर्स काजोल की भी तारीफ कर रहे हैं कि वह अपने बेटे को इतने अच्छे संस्कार दे रही हैं। इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। दिव्या दत्ता ने लिखा “लवली, मैं भी आना चाहती हूं।” वहीं एक यूजर ने लिखा “लिटिल सिंघम को खाना परोसते देख लोग भी बेहद खुश हैं।” इसी तरह लगातार यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।